Saturday, July 27, 2024
More
    HomeIndiaSurya grahan 2024: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, धरती पर छा...

    Surya grahan 2024: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, धरती पर छा जाएगा अंधेरा!

    -

    Solar eclipse 2024:  आज सूर्य ग्रहण लगेगा जो लगभग 5:30 घंटे तक चलेगा इतने लंबे समय तक चलने वाला ग्रहण काफी समय बाद लगने वाला है। 8 अप्रैल को सूर्य ग्रहण पर सूर्य और चंद्रमा मीन राशि में रहकर गुरु के साथ युति बनाएंगे। चलिए जान लेते हैं सूर्य ग्रहण का समय कितने बजे से शुरू होगी और किन-किन जगहों पर ग्रहण लगेगी।

    8 अप्रैल 2024 को लगने वाला सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। आज सूर्य पूरी तरह से गायब हो जाए गा और अंधेरा छा जाएगा यह साल का पहला ग्रहण है।

    क्या भारत में लगेगा सूर्य ग्रहण ?

    Surya grahan in India: आज लगने वाला सूर्य ग्रहण दुनिया के 57 देश में नजर आएगा जिनमें से तीन देश अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में पूर्ण सूर्य ग्रहण रहेगा जबकि अन्य देशों में आंशिक सूर्य ग्रहण रहेगा। आज भारत में सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जाएगा।

    सूर्य ग्रहण कब है (Solar eclipse date)?

    Surya grahan date: आज सूर्य ग्रहण लगने के दौरान सूर्य पूरी तरह से गायब हो जाएगा जिससे धरती पर अंधेरा छा जाएगा। बता दें सूर्य ग्रहण लगने से धरती पर लगातार 7 मिनट तक अंधेरा छा जाएगा। सूर्य ग्रहण का यह प्रकोप कुछ ही जगहों पर देखा जाएगा। आज सूर्य पूरी तरह से चंद्रमा से ढक जाएगा। भारतीय समय अनुसार आज रात 9:00 के करीब ग्रहण लगेगा।

    सूर्य ग्रहण क्या है (What is Solar eclipse)?

    जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से होकर गुजरता है तब सूर्य पूर्ण या आंशिक रूप से आच्छादित हो जाता है जिससे पृथ्वी पर अंधेरा छा जाता है, इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

    सूर्य ग्रहण (Solar eclipse) देखते समय इन बातों का रखें ध्यान

    हिंदू धर्म के अनुसार सूर्य ग्रहण को अशुद्ध माना जाता है इसलिए जब भी आप सूर्य ग्रहण देखें तो इन बातों का खास ख्याल रखें।

    सूर्य ग्रहण नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए जब भी आप सूर्य ग्रहण देखने जाए तो आंखों पर चश्मा लगा लें।

    सूर्य ग्रहण में साड़ी विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे कई शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

    सूर्य ग्रहण में भोजन करना एवं भोजन बनाना वर्जित माना जाता है।

    इस दौरान पूजा पाठ करना भी वर्जित माना जाता है।

    JHARKHAND WEATHER

    Related articles

    Latest posts