Saturday, July 27, 2024
More
    HomeIndiaMukesh Ambani biography: दुनिया के 9वें सबसे बड़े उद्योगपति हैं मुकेश अंबानी,...

    Mukesh Ambani biography: दुनिया के 9वें सबसे बड़े उद्योगपति हैं मुकेश अंबानी, ऐसे बने अथाह संपत्ति के मालिक!

    -

    मुकेश अंबानी दुनिया के 10 सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक एवं भारत के सबसे बड़े उद्योगपति हैं। वे रिलायंस इंडस्ट्री के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष एवं सबसे बड़े शेयर धारक हैं। 2024 के हिसाब से दुनिया भर में मुकेश अंबानी $116.9 बिलियन की कुल संपत्ति के साथ 9वें स्थान पर हैं। मुकेश अंबानी हर कोई के लिए प्रेरणादाई हैं। यह पैसे से अमीर तो है हीं दिल के भी बहुत अमीर हैं।

    मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का जन्म!

    मुकेश अंबानी का जन्म 19 अप्रैल 1957 ई को यमन में हुआ था उनके पिता का नाम धीरूभाई अंबानी एवं माता का नाम कोकिलाबेन है। मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी है एवं उनकी बहनें नीना भद्रश्याम कोठरी और दीप्ति दत्तराज सालागंवाकर हैं। मुकेश अंबानी के जन्म के बाद उनके पिता धीरूभाई अंबानी मसाला एवं वस्त्र कारोबार के परपस से वापस भारत आ गए थे।

    मुकेश अंबानी शिक्षा, (Mukesh Ambani education)!

    इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के हिल ग्रेंज हाई स्कूल से ली। स्कूली शिक्षा समाप्त हो जाने के बाद इन्होंने इंस्टिट्यूट ऑफ़ केमिकल टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की शिक्षा ली। एमबीए की शिक्षा के लिए इन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। उन्होंने अपने पिता धीरूभाई अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्री में सहायता के लिए एमबीए की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

    मुकेश अंबानी कैरियर, (Mukesh Ambani career)!

    मुकेश अंबानी ने बिना एमबीए की पढ़ाई पूरा किए अपने पिता के साथ मिलकर रिलायंस इंडस्ट्रीज में काम करना शुरू कर दिया और कंपनी को एक बहुराष्ट्रीय समूह में बदल दिया। जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने 1991 से अपने पिता के उद्योग चलाने में सहायता की थी। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज को टेलीकॉम, रिटेल, पेट्रोरसायन और रिफाइनरी सेवाओं में विस्तार किया। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे बड़ी और सबसे मूल्यवान कंपनी है।

    मुकेश अंबानी ने जामनगर में विश्व की सबसे बड़ी पेट्रोलियम रिफाइनरी की स्थापना की थी। 2002 में इनके पिता धीरूभाई अंबानी की मृत्यु हो गई जिसके बाद इन्हें बंटवारे में रिलायंस इंडस्ट्री मिला।

    मुकेश अंबानी मुंबई इंडियंस टीम के मालिक हैं। इन्होंने मुंबई में एक स्कूल खोला है जिसका नाम धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल है यह स्कूल मुंबई के सबसे बड़े स्कूलों में से एक है।

    कौन हैं मुकेश अंबानी की पत्नी, (Ambani wife)!

    मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी हैं जो फिलहाल  रिलायंस कंपनी में इनके साथ मिलकर इनका व्यापार संभालती है। इनके तीन संतान ईशा अंबानी आकाश अंबानी एवं अनंत अंबानी हैं। यह तीनों भी इन्हें रिलायंस इंडस्ट्री में व्यापार संभालने में सहायता प्रदान करते हैं।

    JHARKHAND WEATHER

    Related articles

    Latest posts