Saturday, July 27, 2024
More
    HomeBiographyRohit Sharma: रोहित शर्मा की पसंदीदा चीज और उनके बारे में सब...

    Rohit Sharma: रोहित शर्मा की पसंदीदा चीज और उनके बारे में सब कुछ

    -

    रोहित शर्मा एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने अनेकों उपलब्धियां हासिल किया है और टीम इंडिया के कप्तान भी हैं। रोहित शर्मा दुनिया की सबसे अच्छे बल्लेबाज में से एक है। रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते थे अब तक आईपीएल में पांच बार जीत चुके हैं। आईए जानते हैं रोहित शर्मा के बारे में सब कुछ जैसे परिवार, जाती पत्नी ,बेटी, नेटवर्थ, पुरस्कार और उनकी पसंदीदा चीजों के बारे में।

    रोहित शर्मा का जन्म और परिवार (Rohit Sharma birth and family)

    रोहित शर्मा का जन्म महाराष्ट्र के बंसोड़ में 30 अप्रैल 1987 को हुआ था। रोहित शर्मा के पिता का नाम गुरुनाथ शर्मा है जो कि पहले ट्रांसपोर्ट फॉर्म में केयरटेकर के पद पर काम करते थे वहीं उनकी मां पूर्णिमा शर्मा विशाखापट्टनम में रहती थी और वह एक ग्रहणी थी रोहित शर्मा का एक छोटा भाई है जिसका नाम विशाल है। रोहित शर्मा का बचपन काफी दयनीय स्थिति में गुजरा था उनका जीवन बहुत कठिन था। उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के चलते वह अपने दादा-दादी के साथ बोरीवली में रहते थे।

    रोहित शर्मा को बचपन से ही क्रिकेट खेलना काफी पसंद था उनके क्रिकेट के प्रति रुचि को देखकर उनके चाचा ने उन्हें क्रिकेट क्लब में एडमिशन करवाया और वहां रोहित शर्मा का काफी बेहतरीन प्रदर्शन रहा जिससे आकर्षित होकर दिनेश लाद ने उन्हें स्कॉलरशिप प्रदान किया वह स्कूल में भी क्रिकेट खेलते थे उस दौरान वह वहां शतक भी लगाए थे। इसके बाद रोहित शर्मा 18 साल की उम्र में देवधर ट्रॉफी में खेले।

    रोहित शर्मा की शिक्षा (Rohit Sharma’s education)

    रोहित शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई से प्राप्त हुई थी इसके बाद वह आउर लेडी वेलांकन्नी हाई स्कूल में रोहित शर्मा पढ़ने में एवरेज थे रोहित शर्मा का मन हमेशा खेल के प्रति ही रहा। रोहित शर्मा स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल और जूनियर कॉलेज से 12वीं तक की पढ़ाई की इसके बाद वह पूरी तरह से क्रिकेट को समय देने लगे और पढ़ाई यही तक करके छोड़ दिए।

    रोहित शर्मा की लव लाइफ (Rohit Sharma Love Life)

    रोहित शर्मा की अफेयर्स के बारे में कहा जाता है कि उनके तीन लड़कियों के साथ अफेयर रहा था। हालांकि उन लड़कियों का नाम जिक्र नहीं है लेकिन रोहित शर्मा की तीन एक्स है।

    रोहित शर्मा की शादी (Rohit Sharma Marriage)

    रोहित शर्मा की शादी साल 2015 में रितिक सजदह के साथ हुई थी दरअसल रितिका रोहित की स्पोर्ट्स मैनेजर के तौर पर थी इसके बाद दोनों एक अच्छे दोस्त बने और बाद में प्यार हो गया, रोहित शर्मा ने रितिक को बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में प्रपोज किया था और वहीं से उनके करियर की भी शुरुआत हुई थी। 6 सालों तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया इसके बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। इसके बाद रोहित शर्मा और रितिक 13 दिसंबर 2015 को शादी किया 3 साल बाद 2018 में एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया जिसका नाम समायरा शर्मा है।

    रोहित शर्मा की संपत्ति (Rohit Sharma Networth)

    हालांकि देखा जाए तो दुनिया में सबसे अमीर क्रिकेटर  भारतीय क्रिकेटर है। रोहित शर्मा की प्रतिवर्ष की कमाई 7 करोड रुपए है। रोहित शर्मा वन डे मैच में ₹300000 का फीस लेते हैं जबकि T20 में डेढ़ लाख और टेस्ट मैच में 5 लाख तक कि उनकी फी है वहीं आईपीएल में मुंबई इंडियंस से रोहित शर्मा को 16 करोड रुपए मिलते हैं।

    रोहित शर्मा के पास मुंबई में एक चार बीएचके का अपार्टमेंट है जिसका कीमत 30 करोड रुपए है वही लोनावला में 5.25 करोड रुपए का घर है इसके बाद रोहित शर्मा के पास 7 करोड़ का हायाबूसा बाइक है लैंबॉर्गिनी उरूस, मर्सिडीज़ बेंज 350d और टोयोटा सुजुकी है।

    रोहित शर्मा का रिकॉर्ड लिस्ट (Rohit Sharma Record List)

    • रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में तीन बार दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया का इकलौता क्रिकेटर है।
    • रोहित शर्मा 2019 वर्ल्ड कप में पांच शतक लगाए थे और यह काफी सराहनीय है।
    • रोहित शर्मा के नाम पर वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी 264 रन दर्ज किया गया है।
    • रोहित शर्मा एक कप्तान के रूप में T20 शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय हैं।
    • रोहित शर्मा पहली बार ओपनिंग करते हुए दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।
    • T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम है और वह पांच शतक लगा चुके हैं।
    • क्रिकेट के सभी प्रारूपण में शतक लगाने वाले पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज।
    • वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 1000 रन बनाने वाले पहले सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं।
    • एक वर्ष में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने मैं भी रोहित शर्मा का नाम है 2019 में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर रोहित शर्मा ने टोटल 77 छक्के मारे थे।

    रोहित शर्मा की पसंदीदा चीज ( Rohit Sharma favourite things)

    रोहित शर्मा का फेवरेट क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग हैं।

    रोहित शर्मा की फेवरेट हीरोइन विद्या बालन, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर है।

    रोहित शर्मा का फेवरेट हीरो अक्षय कुमार, रितिक रोशन और सैफ अली खान है।

    रोहित शर्मा का फेवरेट फिल्म बॉर्डर ,जो जीता वही सिकंदर और हेरा फेरी है।

    रोहित शर्मा का फेवरेट खाना आलू पराठा ,चाइनीस फूड और अंडा है।

    रोहित शर्मा को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के टीम के खिलाफ खेलना पसंद है।

    रोहित शर्मा की फेवरेट गाड़ी एस्टन मार्टिन है।

    रोहित शर्मा ब्रांड एम्बेसडर लिस्ट (Rohit Sharma Brand Ambassador list)

    जिओ सिनेमा

    नोटिस . कॉम

    ला लिगा

    ग्लेनमार्क फार्मा

    स्पोर्ट्स आईवियर ब्रांड ओकले

    डॉक्टर ट्रस्ट

    JHARKHAND WEATHER

    Related articles

    Latest posts