दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल कहीं और नहीं बल्कि हमारे देश भारत में ही मौजूद है। देश की खूबसूरत वादी जम्मू कश्मीर में यह पुल नदी के ऊपर 1178 फीट ऊंचा है। जानकारी के लिए बता दें कि यह पुल चिनाब नदी के ऊपर बनाया गया है। जम्मू कश्मीर से इस पुल की दूरी लगभग 80 किलोमीटर की है। यह ब्रिज दुनिया के सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है इस पर ट्रेन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी। आईए जानते हैं इस पुल से जुड़े रोचक बातें!
चिनाब ब्रिज से जुड़ी रोचक बातें!
यह ब्रिज दुनिया की सबसे ऊंची एवं लंबी रेलवे ब्रिज है इसकी ऊंचाई नदी तल से 359 मीटर यानी की 1178 फिट है।
इस पुल को बनने में 18 साल का समय लग गया। समय लगने का वजह इंजीनियर ने इसके डिजाइन को बताया, इसकी डिजाइन बनाने में अधिक समय लग गया था।
चिनाब फुल इतनी मजबूती से बनाया गया है कि ना ही इसकी भूकंप से क्षति होगी और ना ही विस्फोट से। बता दे की 30 किलो विस्फोट से भी ब्रिज का कुछ नहीं बिगड़ सकता।
जम्मू कश्मीर में बना यह फूल आर्क कैटिगरी पुल में आता है। यह जम्मू कश्मीर से 80 किलोमीटर दूर है। इस ब्रिज की लंबाई 1315 मीटर है।
कुतुब मीनार से भी ऊंचा है यह ब्रिज!
पेरिस की एफिल टावर से भी पुल की ऊंचाई अधिक है। जानकारी के लिए बता दें कि एफिल टावर से यह ब्रिज 35 मीटर ऊंचा है। देश की राजधानी दिल्ली में बना कुतुब मीनार दुनिया के सबसे ऊंचे मीनारों में से आता है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह पुल कुतुब मीनार से भी 5 गुणी ऊंची है।