Saturday, July 27, 2024
More
    HomeIndiaAditya Roy Kapoor Biography: लगातार तीन फिल्में हुई फ्लॉप, जानिए आशिकी 2...

    Aditya Roy Kapoor Biography: लगातार तीन फिल्में हुई फ्लॉप, जानिए आशिकी 2 के अभिनेता की कहानी !

    -

    Aditya Roy Kapoor latest update: अपनी आगामी फिल्म मेट्रो इन दिनों (metro in Dinon) को लेकर इन दिनों अभिनेता आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दे कि यह फिल्म 13 सितंबर 2024 को रिलीज होगी। आदित्य रॉय के फैंस अक्सर आदित्य रॉय कपूर के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं  क्या आप भी उनके बारे में जानना चाहते हैं? अगर हां, तो बनें रहे इस आर्टिकल के अंत तक क्योंकि इस आर्टिकल में आदित्य रॉय से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी साझा की गई है।

    आदित्य राय (Aditya Roy) एक भारतीय अभिनेता हैं जो मुख्य रूप से बॉलीवुड फिल्मों में काम करते हैं। हालांकि उनकी शुरुआती सफर खास नहीं रही लेकिन इन्होंने कभी हार नहीं माना। बता दे कि उनकी शुरुआत की तीन बड़ी फिल्में फ्लॉप हुई इसके बाद इन्होंने निर्णय लिया कि यह बॉलीवुड में एक बेहतर अभिनेता जरूर बनेंगे और ऐसा ही हुआ। लगातार तीन फिल्में फ्लॉप होने के बाद इन्होंने 3 सालों तक एक्टिंग सीखा और बेहतर अभिनेता बनने के सपने को साकार किया।

    आरंभिक जीवन एवं परिवार (Family)

    आदित्य राय कपूर (Aditya Roy Kapoor) का जन्म 16 नवंबर 1985 ई को मुंबई में हुआ था। यह खत्री परिवार से ताल्लुक रखते हैं इनके पिता रॉय कपूर (Roy Kapoor) है जो फिल्म निर्माता है एवं उनकी माता एक मशहूर मॉडल थी। इनके दो भाई हैं दोनों ही इनसे बड़े हैं। बड़े भाई सिद्धार्थ रॉय कपूर (Siddharth Roy Kapoor) यूटीवी मोशन पिक्चर के सीईओ एवं निर्माता हैं। उनकी बड़ी भाभी विद्या बालन (Vidya Balan) है। इनके एक और भाई कुणाल रॉय कपूर (Kunal Roy Kapoor) निर्माता हैं।

    आदित्य रॉय कपूर शिक्षा (Aditya Roy Kapoor Education)

    आदित्य राय ने अपनी आरंभिक शिक्षा जीडी सोमानी मेमोरियल मुंबई स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद इन्होंने आगे की शिक्षा हेतु सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई (sant xaviers College Mumbai) में दाखिला लिया आदित्य रॉय कपूर ग्रेजुएट हैं। उनके माता-पिता चाहते थे कि यह एक एक्टर बने इसलिए उनके पैरेंट्स ने इन्हें डांस और एक्टिंग सिखने के लिए प्रेरित किया।

    आदित्य राय कपूर करियर (Aditya Roy Kapoor career)

    आदित्य राय कपूर (Aditya Roy Kapoor) ने जब अभिनेता के तौर पर अपनी करियर की शुरुआत की तो लगातार उनके तीन फिल्में फ्लॉप हुई। इसके बाद इन्होंने यह निर्णय लिया कि यह बॉलीवुड में एक बेहतरीन अभिनेता जरूर बनेंगे इसके लिए इन्होंने 3 सालों तक जमकर मेहनत की। इनकी पहली फिल्म लंदन ड्रीम थी इसमें इन्होंने अजय देवगन (Ajay Devgan) और सलमान खान (Salman Khan) के साथ सहायक अभिनेता का किरदार निभाया था जो की बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई, बता दें कि यह फिल्म साल 2009 में आई थी इसके बाद इन्हें साल 2010 में फिल्म एक्शन रिप्ले मिली, इसमें आदित्य रॉय के साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar)  और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) थी यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई, इसके बाद यह ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और रितिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म गुजारिश में नजर आए और यह फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद आदित्य रॉय ने निर्णय लिया कि यह एक बेहतरीन अभिनेता बनेंगे इसके लिए इन्होंने लगातार 3 सालों तक एक्टिंग सीखी। साल 2013 में इन्हें फिल्म आशिकी 2 (Aashiqui 2) मिली इस फिल्म ने आदित्य राय कपूर को रात को रात स्टार बना दिया। यह फिल्म साल 2013 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है। आशिक 2 में किरदार निभाने को लेकर इन्हें रोमांटिक किरदार के लिए श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के साथ सहायक कलाकार के लिए आईफा पुरस्कार से नवाजा गया था।

    अपनी इस सफलता के बाद आदित्य रॉय ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक टॉप फिल्में दे रहे हैं।

    आदित्य रॉय कपूर फ़िल्में (Aditya Roy Kapoor movie)

    आशिकी 2 

    मलंग

    ओके जानू

    फितूर

    गुमराह

    मलंग 2

    सड़क 2

    ये जवानी है दीवानी

    दावत-ई-इश्क

    डियर ज़िंदगी

    लूडो

    मेट्रो इन दोनों (आगामी)

    क्या आदित्य रॉय कपूर की शादी हो गई ?

    आदित्य रॉय कपूर अपने से 13 साल छोटी उम्र की एक्ट्रेस अनन्य पांडे (Ananya Pandey) से जल्द ही शादी रचाने वाले हैं। आदित्य रॉय की पहली गर्लफ्रेंड हेमा मालिनी की बेटी अहाना देओल (Ahana Deol) थी इसके साथ ही बॉलीवुड के कई हसीनाओं के साथ इनका नाम जोड़ा जा चुका है।

    JHARKHAND WEATHER

    Related articles

    Latest posts