Saturday, July 27, 2024
More
    HomeBiographySita Soren Biography In Hindi: Sita Soren Name, Age, Education, Profession, Political...

    Sita Soren Biography In Hindi: Sita Soren Name, Age, Education, Profession, Political Career, Political Party Name, Sita Soren Controversy And More

    -

    Sita murmu: सीता सोरेन को सीता मुर्मू के नाम से भी जाना जाता है। यह भारतीय राजनेत्री हैं जो वर्तमान में दुमका सीट से चुनाव लड़ रही हैं और संभावना जताया जा रहा है कि इस बार सीता सोरेन सांसद बनेग। लगातार तीन बार विधायक पद से चुनाव जीतने के बाद यह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई। इनका भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का वजह चम्पई सोरेन का मुख्यमंत्री बनना बताया जाता है।

    कौन है सीता सोरेन (Who Is Sita Soren)

    सीता मुर्मू उर्फ सीता सोरेन का जन्म 21 फरवरी 1975 ई को हुआ था यह एक भारतीय राजनेत्री है जो जामा से झारखंड विधानसभा सदस्य हैं। बता दें कि वर्तमान में वह दुमका सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रही हैं। सीता सोरेन साल 2024 में हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद जेएमएम पार्टी बदलकर बीजेपी में शामिल हो गई। सीता सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की बहू हैं।

    सीता सोरेन राजनीतिक करियर (Sita Soren Political Career)

    साल 2009 में सीता सोरेन चुनावी मैदान में उतरी और पहले ही प्रयास में वह जीत हासिल की। बता दे की सीता सोरेन झारखंड के जामा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बनी, इस जीत के बाद उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी का महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया। साल 2014 में भी उन्होंने जामा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक पद से चुनाव लड़ा और फिर से उन्हें जीत हासिल हुई। लगातार दो बार जीत हासिल करने के बाद फिर से सीता सोरेन 2019 में जामा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक पद का चुनाव जीता इसके बाद साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने दुमका सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनाव लड़ा।

    सीता सोरेन विवाद (Sita Soren Controversy)

    चुनाव के दौरान सीता सोरेन विवादों से घिर चुकीं हैं। बता दे की 2012 में राज्यसभा चुनाव के दौरान सीता सोरेन पर वोटिंग में पैसे लेने का आरोप लगा था इसके बाद वह 7 महीने तक जेल में रही थीं।

    सीता सोरेन पति (Sita Soren Husband)

    सीता सोरेन के पति का नाम दुर्गा सोरेन था वे अब इस दुनिया में नहीं रहे। सीता सोरेन के ससुर शिबू सोरेन है जो पूर्व में झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इनके देवर हैं।

    JHARKHAND WEATHER

    Related articles

    Latest posts