Sunday, March 23, 2025
HomeBiographyRajiv Pratap Rudy Biography In Hindi: Rajiv Pratap Rudy Name, Age, Education,...

Rajiv Pratap Rudy Biography In Hindi: Rajiv Pratap Rudy Name, Age, Education, Political Career, Profession, Wife And More

Rajiv Pratap Rudy: राजीव प्रताप रूडी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य को 13,661 वोटों से हराकर भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाई। राजीव प्रताप रुडो ने 4,71,752 वोट प्राप्त की वही रोहिणी आचार्य को 4,58,091 वोट प्राप्त हुई। 2014 में राजीव प्रताप रुडो ने लोकसभा में अपनी जगह बनाई थी, राजीव प्रताप रूडी भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं, इस आर्टिकल के माध्यम से राजीव प्रताप रूडी से संबंधित जानकारी साझा की गई अगर आप उनके बारे में जानना चाहते हैं तो बने रहे अंत तक।

राजीव प्रताप रूडी कौन है (Who Is Rajiv Pratap Rudy)

राजीव प्रताप रूडी एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो वर्तमान समय में सारण सीट से सांसद हैं। ये भारतीय जनता पार्टी को प्रतिनिधित्व करते हुए चार बार संसद सदस्य रहे।

राजीव प्रताप रूडी का जन्म 23 मार्च 1962 ई को बिहार के पटना में हुआ था। राजीव प्रताप रूडी की शिक्षा के बात करें तो इन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन तक शिक्षा हासिल की हुई है।

राजीव प्रताप रूडी राजनीतिक करियर (Rajiv Pratap Rudy Political Career)

राजीव प्रताप रूडी ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत 1989 से किया। यह पहली बार चंडीगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़े। 1996 में राजीव प्रताप रुडी ने बिहार के छपरा से भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में संसद के लिए चुनाव लड़ा और जीत हासिल की जिसके बाद राजीव प्रताप को वाणिज्य और उद्योग मंत्री बनाया गया। उन्होंने 1998 से 2004 तक वाणिज्य और उद्योग मंत्री का कार्यभार संभाला। यह कई सालों से भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य करते आए हैं।

वर्तमान में राजीव प्रताप रुडी भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं और गोवा के राज्य प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं।

राजीव प्रताप रूडी पत्नी (Rajiv Pratap Rudy Wife)

राजीव प्रताप रूडी कि पत्नी का नाम नीलम प्रताप है। इन दोनों कपल्स की शादी 9 मार्च 1991 में हुई थी। इन दोनों कपल्स की दो बेटियां है जिसमें एक वकील और एक कुचिपुड़ी नर्तकी है। राजीव प्रताप रूडी जमींदार राजपूत परिवार से हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments