Saturday, July 27, 2024
More
    HomeBiographyPragya Nayan biography: प्रज्ञा नयन के लिए इतना आसान नहीं था...

    Pragya Nayan biography: प्रज्ञा नयन के लिए इतना आसान नहीं था एक्ट्रेस बन पाना!

    -

    प्रज्ञा नयन झारखंड के एक छोटे से शहर बोकारो से हैं इनका जन्म 17 अगस्त 1998 में गिरिडीह में हुआ था। इनके पिता का नाम आर आर नयन एवं माता का नाम सीमा सिन्हा है। प्रज्ञा एमटेक की हुई है। पढ़ाई खत्म करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया। 

    झारखंड कई प्रतिभाशाली लोगों से भरा है। उन्हीं प्रतिभाशाली लोगों में एक चमकता सितारा गिरिडीह की बेटी प्रज्ञा नयन हैं। प्रज्ञा नयन (Pragya Nayan) भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री एवं मॉडल हैं जो मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय फिल्मों (south film industry) में काम करती हैं। इन्होंने फिल्म में करियर की शुरुआत साउथ फिल्म चक्रव्यूह द ट्रैप से मुख्य अभिनेत्री के रूप में किया। आईए जानते हैं प्रज्ञा नयन के निजी जिंदगी के बारे में।

    प्रज्ञा नयन (Pragya Nayan)आरंभिक जीवन!

    प्रज्ञा नयन का जन्म 17 अगस्त 1998 को झारखंड का एक छोटा सा जिला गिरिडीह में एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। इनके पिता गवर्नमेंट ऑफिसर हैं एवं इनकी माता शिक्षिका हैं। इनकी शिक्षा की बात करें तो यह शुरू से ही मेधावी छात्र रही हैं इन्होंने अपना आरंभिक शिक्षा गिरिडीह से पूरा किया। और उच्च शिक्षा हेतु राजस्थान चली गई राजस्थान में प्रज्ञा बिट्स पिलानी से इंजीनियरिंग की डिग्रियां ली प्रज्ञा बिट्स पिलानी में मास्टर की डिग्री प्राप्त कर के बेंगलुरु के विप्रो कंपनी में आईटी इंजीनियर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और यहीं से इन्होंने मॉडलिंग करना भी शुरू किया।

    प्रज्ञा ने ऐसी की अपने करियर (Carrer) की शुरुआत!

    प्रज्ञा को शुरू से ही एक्ट्रेस बनने की ख्वाहिश थी। प्रज्ञा के परिवार वाले भी चाहते थे कि वह एक एक्ट्रेस बने इसके लिए उन्होंने प्रज्ञा को बहुत सपोर्ट किया। उनके आसपास और कई रिश्तेदारों को उनके इस निर्णय पर आपत्ति हुई थी वे नहीं चाहते थे की प्रज्ञा एक एक्ट्रेस बने।  शुरुआत में प्रज्ञा को इसके लिए काफी संघर्ष करना पड़ा ,लोगों के ताने सुनने पड़े क्योंकि प्रज्ञा एक छोटे से जिले से थी तो वहां पर एक्ट्रेस बनना एक बहुत बड़ी बात थी। प्रज्ञा ने इस तरह के चीजों को इग्नोर किया अपने दिल की सुना और जमकर मेहनत की। परिणाम स्वरुप प्रज्ञा आज एक सुपरस्टार हैं।

    प्रज्ञा राजस्थान से अपनी पढ़ाई पूरी करके बेंगलुरु में विप्रो कंपनी में आईटी इंजीनियर के रूप में अपनी करियर की शुरूआत की। साथ ही बड़ी-बड़ी कंपनियों के लिए मॉडलिंग करना शुरु किया शुरुआत में प्रज्ञा को कुछ ऐड फिल्में करने को मिली थी। फिर उन्होंने साउथ फिल्म के लिए ऑडिशन देने शुरू किए कुछ समय तक तो इन्हें फिल्में नहीं मिली क्योंकि इनका वहां पर कोई भी पहचान नहीं था। इन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने खूबसूरती और टैलेंट के बदौलत अपनी पहचान खुद बनाई। जॉब और मॉडलिंग के साथ-साथ प्रज्ञा ने ऑडिशन देना जारी रखा एक दिन फिल्म के टीम को इनके ऑडिशन देने के तरीके काफी पसंद आई और इन्हें सेलेक्ट कर लिया गया।

    प्रज्ञा की हिट फिल्में,(Pragya Nayana’s hit movie)!

    प्रज्ञा ने जब पहली फिल्म किया तो इन्हें मात्र ₹3000 मिले थे। प्रज्ञा ने कई साउथ फिल्मों में काम किया है जिसमें चक्रव्यूम द ट्रैप, (Chakraviyum the trap) उनकी सबसे हिट फिल्म रही है यह उनकी पहली फिल्म है,इसमें प्रज्ञा नयन शिल्पा का किरदार  में नजर आईं हैं। यह फिल्म को लोगों ने बहुत ही पसंद किया। इस फिल्म को पांच अलग अलग भाषाओं में डब्ड किया गया है।
    प्रज्ञा की और भी हिट फिल्में शमरम, शुपरनाम ,मैच फिक्सिंग , बेंगलुरु बॉयज है।
    इन दिनों प्रज्ञा मिशन C thousand और कालिंग की शूटिंग में व्यस्त हैं। उम्मीद है कि जल्द ही प्रज्ञा हिंदी फिल्मों में भी दिखेंगी।

    प्रज्ञा नयन इंस्टाग्राम (Pragya Nayan Instagram)!

    प्रज्ञा आए दिन सोशल मीडिया पर अपने खूबसूरत तस्वीर एवं वीडियो में नजर आती हैं। उन्हें इंस्टाग्राम अकाउंट पर 514 K लोग फॉलो करते हैं।

    JHARKHAND WEATHER

    Related articles

    Latest posts