Saturday, July 27, 2024
More
    HomeBiographyMrunal Thakur biography: ऑडिशन देने के बाद घर आकर रोने लगती थी...

    Mrunal Thakur biography: ऑडिशन देने के बाद घर आकर रोने लगती थी मृणाल, आज दुनिया उनकी दीवानी!

    -

    मृणाल ठाकुर भारतीय अभिनेत्री हैं जो हिंदी सिनेमा के साथ-साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी जलवा बिखरते नजर आती हैं। मृणाल ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की थी। टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में उनके द्वारा निभाया गया बुलबुल के किरदार को लोगों ने बेहद पसंद किया था। कुमकुम भाग्य से पहले भी उन्होंने और भी सीरियल्स में काम किए थे लेकिन इन्हें बुलबुल के रूप में ज्यादा प्रसिद्धि मिली। आईए जानते हैं इन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर कैसे तय किया।

    मृणाल ठाकुर की आरंभिक जीवन!

    मृणाल ठाकुर का जन्म 1 अगस्त 1992 में नागपुर महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूलिंग मुंबई के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, जलगांव से किया और आगे की पढ़ाई हेतु वसंत विहार हाई स्कूल में दाखिला लिया। मृणाल ने मुंबई के किशनचिंद चेल्लाराम कॉलेज से मास मीडिया की पढ़ाई की है। मृणाल के फैमिली में उनके माता-पिता और दो भाई बहन हैं। इनके पिता का नाम उदय सिंह बी ठाकुर है जो एक बैंक कर्मचारी हैं।

    मृणाल ठाकुर करियर!

    मृणाल को अभिनय की दुनिया में अपना करियर बनाना इतना आसान नहीं था। मृणाल ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब वह ऑडिशन देने जाती थी तो उनके साथ अलग तरीके से बर्ताव किया जाता था। जिस वजह से वह घर जाकर रोने लगती थी लेकिन उनके माता-पिता समझाते थे कि आने वाले 10 साल में लोग उनसे इंस्पायर होंगे। अपने माता-पिता के समझाने पर मृणाल ने कभी हार नहीं माना वह लगातार ऑडिशन देती रही और एक दिन उन्हें मौका मिल ही गया। इसके बाद मृणाल ने अपनी मेहनत और खूबसूरती के बदौलत अभिनय की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई। मृणाल ने अभिनय में अपना पहला कदम  कुछ कहती है ये खामोशियां टीवी सीरियल में रखा था।

    मृणाल ठाकुर के करियर में टर्निंग पॉइंट तब आया जब साल 2018 में उन्होंने इंडो अमेरिकन फिल्म ‘लव सोनिया’ साइन की। इस फिल्म से उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर शुरूआत की। इन्होंने बॉलीवुड के कई फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा है। बॉलीवुड के साथ-साथ मृणाल ने साउथ सिनेमा में भी काम किया है। उन्होंने साउथ फिल्म सीता रामम में राजकुमारी की बहुत ही शानदार अभिनय किया है।

    मृणाल ठाकुर की सुपरहिट फिल्में!

    सीता रामम

    सुपर 30

    घोस्ट स्टोरी

    बाटला हाउस

    जर्सी

    लव सोनिया

    फैमिली स्टार

    गुमराह

    JHARKHAND WEATHER

    Related articles

    Latest posts