Saturday, July 27, 2024
More
    HomeIndiaJharkhand Kyo famous Hai: झारखण्ड क्यों फेमस है ?

    Jharkhand Kyo famous Hai: झारखण्ड क्यों फेमस है ?

    -

    झारखंड भारत का एक राज्य है , झारखंड की राजधानी रांची है. झारखंड खनिजों का भंडार है । झारखंड की खनिज पूरे दुनिया में एक्सपोर्ट किए जाते हैं। झारखंड पठार पर स्थित है और इसे उतरी छोटा नागपुर का पठार भी कहा जाता है। झारखंड पठार पर स्थित है फलस्वरूप यहां पर कई खूबसूरत और आकर्षक जलप्रपात स्थित है जैसे जोन्हा, हुंडरू ,दशम इत्यादि। इस आर्टिकल के तहत झारखंड के सभी प्रसिद्ध चीजों के बारे में चर्चा होगी।

    झारखण्ड का चौहद्दी क्या है ? (Jharkhand ka chouhaddi)

    झारखंड के पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ है उत्तर में बिहार और दक्षिण में उड़ीसा है। झारखंड के प्रमुख शहर रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो है। 

    झारखंड का सबसे बड़ा और छोटा जिला (Jharkhand ka Sabse Bada or Chhota Jila)

    झारखंड में टोटल 24 जिला है।

    1. बोकारो
    2. चतरा
    3. धनबाद
    4. दुमका
    5. देवघर
    6. गढ़वा
    7. पूर्वी सिंहभ
    8. पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड का सबसे बड़ा जिला)
    9. जामताड़ा
    10. कोडरमा
    11. खुटी
    12. हजारीबाग
    13. पाकुड़
    14. रांची
    15. पलामू
    16. लातेहार
    17. लोहरदगा
    18. गुमला
    19. गिरिडीह
    20. गोड्डा
    21. सिमडेगा
    22. सरायकेला
    23. साहेबगंज
    24. रामगढ़ (झारखंड का सबसे छोटा जिला)

    झारखंड की भौगोलिक परिस्थिति

    झारखंड की भौगोलिक स्थिति की बात की जाए तो यह छोटा नागपुर पठार का एक भाग है। जैसा कि झारखंड के नाम से ही पता चलता है कि यह वनों का एक बहुत बड़ा हिस्सा है, इसके साथ झारखंड में ब्राह्मणी, दामोदर, स्वर्णरेखा नदिया निकलती है इतने बड़े क्षेत्र में वन होने का एक मुख्य वजह यह भी है कि झारखंड में बड़ी-बड़ी नदियां हैं। झारखंड के साहिबगंज जिला गंगा को छूती है। 

    झारखंड में अगर मिट्टी के प्रकार के बारे में बात की जाए तो यह अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग प्रकार की मिट्टी पाई जाती है। जैसे रांची, पलामू, पूर्वी सिंहभूम वाले क्षेत्रों में लेटराइट मिट्टी पाई जाती है। राजमहल की पहाड़ी और दामोदर घाटी में लाल मिट्टी की प्रचुरता है। वही बलुई मिट्टी धनबाद ,चतरा और हजारीबाग के क्षेत्र में पाया जाता है। कोडरमा झुमरी तिलैया में माइका मिट्टी पाया जाता है।

    झारखंड का पर्व त्यौहार (jharkhand Ka Parw)

    झारखंड मुख्य रूप से आदिवासी बहुल राज्य है जिसके चलते यहां का दिनचर्या पूर्ण रूप से प्रकृति से जुड़ा हुआ है और झारखंड का पर्व त्यौहार है  प्रकृति का ही पूजा के लिए बनाया गया है।

    झारखंड का मुख्य पर्व कर्मा है और विशेष रूप से सरहुल, जितिया,मागो पर्व,सोहराय पर्व  बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इसके साथ झारखंड में दशहरा, छठ ,होली ,कृष्ण जन्माष्टमी ,दिवाली, रामनवमी इत्यादि पर्व भी बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।

    झारखंड के विश्वविद्यालय (Jharkhand Ke university)

    • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी, रांची
    • रांची विश्वविद्यालय रांची
    • विनोबा भावे यूनिवर्सिटी हजारीबाग
    • नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय
    • सिद्धू कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका
    • केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड
    • बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा रांची
    • बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची
    • विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद
    • कोल्हन विश्वविद्यालय चाईबासा

    झारखंड के पर्यटन स्थल (Jharkhand Ke paryatan Sthal)

    झारखंड में काफी आकर्षक पर्यटन स्थल है प्रमुख पर्यटन स्थल का नाम नीचे दिया जा रहा है।

    पारसनाथ, गिरिडीह

    देवघर बैद्यनाथ मंदिर ,देवघर

    देवड़ी मंदिर, रांची

    पतरातु डैम,पतरातु

    हजारीबाग राष्ट्रीय अभ्यारण

    मैथन डैम ,धनबाद

    छीनमस्तिक मंदिर ,रजरप्पा

    श्री माता चतुर्भुजी मंदिर ,गढ़वा

    बेतला राष्ट्रीय उद्यान ,लातेहार

    झारखंड के महापुरुषों का नाम

    बिरसा मुंडा

    सिद्धू कान्हु

    जगनाथ सिंह

    पीतांबर सिंह

    नीलांबर सिंह

    जयपाल सिंह मुंडा

    तेलगा सिंह

    महेंद्र सिंह धोनी

    प्रियंका चोपड़ा

    रतन टाटा

    दीपिका कुमारी

    आर माधवन

    शिव खेड़ा

    तनुश्री दत्ता

    शिल्पा राव

    संजीव बरनवाल

    झारखंड क्यों फेमस है?

    झारखंड राज्य के फेमस होने का मुख्य वजह यहां का वन , खनिज, कोयला है। झारखंड के खनिज और कोयला पूरे दुनिया में निर्यात किया जाता है और यहां का कोयला काफी बेस्ट है इसके साथ लौह अयस्क ,चूना पत्थर, बॉक्साइट, कोबाल्ट जैसे तत्वों का भी भंडार है साथ ही बोकारो में स्टील प्लांट जो की पूरी दुनिया में नंबर वन स्थान रखता है। 

    इसके साथ  टाटा कंपनी है यह पूरे दुनिया में अपना वर्चस्व फैला  रखी है यह झारखंड के जमशेदपुर शहर में है जमशेदपुर का दूसरा नाम टाटा भी है।

     झारखंड के फेमस होने का वजह एक और भी है क्योंकि यहां पर देवघर में वैद्य नाथ धाम है जिसे पूरे भारत भर के लोग यहां पर दर्शन के लिए आते हैं और यह हिंदुओं का सबसे महत्वपूर्ण पवित्र स्थान में से एक है और भगवान भोलेनाथ का 12 ज्योतिर्लिंग में एक ज्योतिर्लिंग  देवघर में है।

    झारखंड का मतलब क्या है?(What Is the meaning of Jharkhand)

    झारखंड दो शब्दों से मिलकर बना है झार और खंड जिसमें झाड़ का अर्थ वन और खंड मतलब भूमि होता है अर्थात झारखंड का अर्थ वन भूमि होता है। 

    झारखंड का पुराना नाम क्या है? 

    झारखंड का पुराना नाम वनांचल प्रदेश था इसका भी अर्थ वन भूमि ही होता है, परंतु कुछ विरोध की कारण वनांचल प्रदेश का नाम बदलकर झारखंड रख दिया गया। 

    झारखंड का स्थापना दिवस कब है?(Jharkhand Foundation Day)

    झारखंड को मुख्य रूप से आदिवासी के विकास हेतु बिहार राज्य से 15 नवंबर 2000 ईस्वी को अलग किया गया था इसलिए झारखंड का स्थापना दिवस 15 नवंबर को मनाया जाता है और इसी दिन भगवान बिरसा का जन्म दिवस भी है।

    JHARKHAND WEATHER

    Related articles

    Latest posts