सपना किसे नहीं आती। चाहे स्त्री हो, पुरुष हो, बच्चे हो या बूढ़े हो सभी को सपने आते ही हैं। नींद का सबसे अहम हिस्सा सपने को ही माना जाता है। सपने आना एक रहस्यमई बात है। सपने पर कई रिसोर्सेस किए गए हैं जिसमे बहुत सारे तथ्यों का पता लगा है। सपनों से जुड़े हम आपको ऐसे सुनहरे तथ्य बताएंगे जिससे आपके होश उड़ जाएंगे आपने कभी सोचा भी नहीं होगा कि सपने आने के ऐसे भी तथ्य हो सकते हैं। 1__सुबह के सपने होते हैं सबसे लंबे! एक रिपोर्ट्स के मुताबिक सुबह के सपने सबसे अधिक लंबे होते हैं। ज्यादा देर तक सुबह में ही सपना देखने का रिकॉर्ड है। बताया जाता है कि हम सुबह में लगभग 35 से 40 मिनट तक सपने देखते रहते हैं। लेकिन जो सपने रात में देखा जाता है उसका समय 5 से 20 मिनट तक ही होता है। ज्यादातर सपने कुछ सेकंड या कुछ मिनट तक ही चलते हैं। 2__जिन्हें सपना याद होता है उन्हें माना जाता है जीनियस! सपने तो सभी देखते हैं लेकिन कुछ लोगों को सपने याद रहते हैं और कुछ लोग भूल जाते हैं। कहा जाता है कि जिन्हें सपना याद रहते हैं वह जीनियस होते हैं एक रिपोर्ट के मुताबिक जिन्हें सपना याद रहते हैं उनका आईक्यू लेवल ना याद रहने वाले की अपेक्षा अधिक तेज होते हैं इस प्रकार सपना याद रखने वाले जीनियस कहलाते हैं। एक रिसर्च के मुताबिक आप जागने के 5 मिनट के अंदर आधे सपना भूल जाते हैं और 10 मिनट के अंदर 90% सपना भूल जाते हैं। 3__सकारात्मक की अपेक्षा नकारात्मक सपना अधिक आते हैं! सकारात्मक की अपेक्षा नकारात्मक सपना अधिक आते हैं यह आपने अपने जीवन में अनुभव जरूर किया होगा कि आपको सकारात्मक की वजह नकारात्मक सपना अधिक आ रहे हों। जब कोई व्यक्ति अपने समस्याओं के बारे में लगातार चिंतन करते रहता है तो वह सपना में भी उन्हीं चीजों को देखता है। अधिकतर सपना चिंताजनक और तनाव ग्रस्त आते हैं। 4__पुरुष और महिलाएं अलग-अलग प्रकार के देखते हैं सपने! जी हां आपको यह जानकर हैरानी हो रही होगी कि पुरुष एवं महिला अलग-अलग सपना कैसे देख सकते हैं लेकिन रिसर्च के मुताबिक पुरुष को अलग सपना आता है और महिला को अलग सपना आता है। दोनों अलग-अलग प्रकार के सपने देखते हैं। कई लोग ब्लैक एंड व्हाइट सपने देखते हैं तो कई लोग रंगीन सपने देखते हैं। 5__अंधे लोग सपने में देख सकते हैं तस्वीर! जी हां अंधे लोग सपने में तस्वीर देख सकते हैं भले ही वह अपने जीवन में कभी तस्वीर ना देखा हो लेकिन वह सपने में तस्वीर देख सकते हैं। अंधे लोग अपने सपने में ध्वनि का भी आनंद उठा सकते हैं।
Rakul Preet Singh biography: बॉलीवुड इंडस्ट्री से साउथ इंडस्ट्री तक इनका ही कहर!
रकुल प्रीत सिंह भारतीय अभिनेत्री एवं मॉडल हैं जो मुख्य रूप से बॉलीवुड इंडस्ट्री एवं साउथ इंडस्ट्री में काम करती हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दक्षिण भारतीय फिल्म गुल्लू से की है फिल्म गुल्लू साल 2009 में आई थी। इन्होंने बॉलीवुड में पहला कदम फिल्म यारियां में रखा। रकुल प्रीत सिंह को आज कौन नहीं जानता यह बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री में लगातार सुपरहिट फिल्में देते आई हैं। अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए रकुल हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। रकुल प्रीत सिंह की आरंभिक जीवन! रकुल का जन्म 10 अक्टूबर 1990 को दिल्ली में हुआ था उनके पिता सेना के जवान थे। उनकी माता राजेंदर कौर और पिता कुलविंदर सिंह हैं। इन्होंने स्कूली शिक्षा दिल्ली से प्राप्त किया और उच्च शिक्षा हेतु भी दिल्ली के विश्वविद्यालय के जीसस एंड मैरी कॉलेज में दाखिला लिया हालांकि इन्हें पढ़ाई में करियर नहीं बनना था इन्होंने शुरुआत से ही फिल्मों में अपना करियर बनाने को सोचा। रकुल प्रीत सिंह कैरियर! इन्होंने अपनी करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर किया। जल्द ही इन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली इन्होंने साल 2009 में साउथ फिल्म गुल्लू से डेब्यू किया। साल 2014 में इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहला कदम फिल्म यारियां में रखा बॉलीवुड में डेब्यू करते ही इन्हें सफलता मिल गई उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट रही एवं उनके एक्टिंग की काफी सराहना हुई। फिल्म यारियां के बाद इन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं। रकुल प्रीत सिंह की सुपरहिट फिल्में! यारियां दे दे प्यार दे अय्यारी छतरी वाली चुटपुतली ध्रुवा डॉक्टर जी थैंक गॉड शादी नंबर वन देव Rakul Preet Singh रकुल प्रीत सिंह की मैरिड लाइफ! रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए इन दोनों जोड़ियों ने गोवा में दो रीति-रिवाज से शादी रचाई। जैकी भगनानी और रकुल की जोड़ी को जमकर सरहा गया लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां दिया। इस जोड़ी ने फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स के मौजूदगी में साउथ गोवा में सात फेरा लिया। रकुल प्रीत और जैकी भगनानी 21 फरवरी 2024 को शादी के बंधन में बंधे।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत बंधीं शादी के बंधन में! कौन है रकुल प्रीत का पति?
Bollywood actress rakul Preet Singh: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए इन दोनों जोड़ियों ने गोवा में दो रीति-रिवाज से शादी रचाई। बता दें जैकी भगनानी फिल्म एक्टर एवं फिल्म निर्माता हैं। जैकी भगनानी और रकुल की जोड़ि को जमकर सरहा जा रहा है लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां दे रहे हैं। इन दोनो की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। बता दे कि इस जोड़ी ने फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स के मौजूदगी में साउथ गोवा में सात फेरा लिया। रकुल प्रीत और जैकी भगनानी 21 फरवरी 2024 को शादी के बंधन में बंधे। रकुल प्रीत और जैकी को मिला प्रभु श्री राम का आशीर्वाद! शादी के बाद रकुल प्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाई जिसमें अयोध्या की तरफ से आए प्रसाद की झलक दिख रहा था। इसके अलावा स्टोरी में एक और तस्वीर दिखाई दे रही थी जिसमें एक बॉक्स में राम मंदिर की छोटी सी प्रतिकृति एक चांदी का सिक्का एवं एक छोटा सा किताब भी नजर आ रहा था। इस गिफ्ट को पकड़ रकुल प्रीत और जैकी भगनानी बेहद खुश हुए गिफ्ट के साथ उन्हें प्रभु श्री राम का आशीर्वाद भी मिला वे भगवान के आशीर्वाद पाकर धन्य हो गए। मुंबई में होगी मैरिज रिसेप्शन! शादी के बाद रकुल प्रीत के भैया और भाभी ने लोगों को मिठाई बांटी वहीं अब रकुल और जैकी की वेडिंग रिसेप्शन की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि यह दोनों कपल मुंबई में अपनी शादी की शानदार पार्टी देंगे हालांकि इन्होंने अभी तक पार्टी का डेट तय नहीं किया है। जैकी भगनानी (Jacky bhagnani) कौन है? जैकी भगनानी फिल्म अभिनेता एवं फिल्म निर्माता हैं। अभिनेता और निर्माता का जन्म कोलकाता में 25 दिसंबर 1984 को पूजा भगनानी एवं वासु भगनानी के घर पर हुआ। इन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी कर पिता को फिल्म निर्माण में सहायता प्रदान करना शुरू किया।
Ritesh Pandey biography: एल्बम सॉन्ग से पापुलैरिटी मिली तो बन गए एक्टर!
रितेश पांडे भोजपुरी सिनेमा के एक्टर एवं गायक हैं। इन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान एल्बम सॉन्ग के जरिए बनाया। एल्बम सॉन्ग से पापुलैरिटी मिली तो एक्टर बन गए, रितेश पांडे की भोजपुरी इंडस्ट्री में आने की कहानी संघर्षों से भरी है इन्हें इनके सफर में बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। यह कभी भी अपनी संघर्षों से पीछे नहीं हटे इन्होंने हर तोड़ मेहनत कर लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई। अपनी काबिलियत और मेहनत के बदौलत रितेश पांडे आज यूपी , बिहार से लेकर पूरे देश भर में प्रसिद्ध हैं। रितेश लोगों के बीच तब मशहूर हुए जब पियवा से पहले हमार रहलू सॉन्ग में अपना आवाज दिया। उनकी सबसे सुपरहिट सॉन्ग पियवा से पहले हमार रहलु और हेलो कौन है। आरंभिक जीवन! रितेश पांडे का जन्म बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में 14 मई 1991 ई को हुआ था। रितेश पांडे के जन्म के बाद उनके पिता वाराणसी शिफ्ट हो गए वहीं से रितेश पांडे ने अपनी पढ़ाई पूरी की। इन्होंने हायर एजुकेशन काशी विद्यापीठ से ग्रहण किया। इन्हें पढ़ाई में उतना मन नहीं लगता था इन्हें बचपन से ही संगीत से प्रेम था और यह चाहते थे कि यह एक सिंगर बने। रितेश पांडे करियर! रितेश पांडे ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी एल्बम सॉन्ग से की। इन्होंने ने लगभग 20 एल्बम सोंग्स गए हैं जिसमें सबसे प्रसिद्ध गाना हेलो कौन और पियवा से पहले हमार रहलु है। फिल्म में अभिनय करने से पूर्व रितेश पांडे एल्बम सोंग्स गया करते थे। रितेश पांडे की पहली फिल्म ए बलमा बिहार वाला टू थी जो साल 2016 में आई थी। रितेश पांडे की सुपरहिट फिल्में! ऐ बलमा बिहार वाला 2 भारत बनाम पाकिस्तान दारार 2 यारा तेरी यारी काशी विश्वनाथ परवरिश रानी ने राजा से की शादी नचे नागिन गली गली करम युग तोहरे में बसेला प्राण रांची के राजा राजकुमार बेवफा रितेश पांडे की सुपरहिट गाने! पियवा से पहले हमार रहलू हेलो कौन हेलो प्रिया मटिया में सोना बा जा ए चंदा ले आवा खबरिया पूर्वी बयरिया नए दादा ना हो
देश का सबसे भूतिया गांव जहां बच्चों के रोने एवं औरतों की चूड़ियों की आती है आवाज!
भारत में कई ऐसे भूतिया स्थान है जो पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। ऐसे ही स्थानों में से एक है राजस्थान के छोटा सा गांव कुलधरा | भारत में कई डरावनी जगह है उनमें से कुलधरा गांव का नाम भी आता है। एक समय यहां बहुत सारे लोग निवास करते थे और यहां किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं थी लेकिन अचानक यहां रहने वाले लोग रातों-रात कहां गायब हो गए इसकी खबर किसी को नहीं लगी और ना ही आज तक पता चल पाया कि वे लोग कहां गए। स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां भूत प्रेत का वास है। गांव में अभी भी बहुत सारे घर खंडहर के रूप में वीरान पड़े हैं। कुलधारा कई सालों से पड़ा है वीरान! स्थानीय लोग बताते हैं कि दिन में तो कोई भी यहां जा सकता है लेकिन रात में जाना बहुत ही मुश्किल है क्योंकि अक्सर रात के समय यहां बच्चों के रोने एवं औरतों की चूड़ियों की आवाज सुनाई देती है। कई सालों से यह गांव वीरान पड़ा हुआ है। बताया जाता है कि 1300 साल पहले इस गांव को पालीवाल ब्राह्मण समाज द्वारा बसाया गया था। पर्यटकों के लिए है मनोरम स्थल! प्रत्येक वर्ष यह गांव टूरिस्ट को भारी संख्या में अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां जाने का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक है। शाम 6:00 बजे तक गांव पूरी तरह से सुनसान हो जाता है यहां कोई नहीं रुकता। राजस्थान की सरकार ने इस गांव को चारों ओर से बाउंड्री से घेर दिया है। यहां जाने वाले टूरिस्ट का कहना है कि जब भी वे इस स्थान पर घूमने जाते हैं और वापस आते हैं तो उनके गाड़ियों में छोटे बच्चों के पंजों का निशान देखने को मिलता है।
कौन थे महान संत रविदास,2024 में कब मनाई जाएगी रविदास जयंती!
“मन चंगा तो कठौती में गंगा” यह कहावत सभी ने तो सुना ही होगा इस कहावत को बनाने वाले गुरु रविदास जी की जयंती माघ महीने में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। वे बहुत ही महान कवि थे इसलिए उनके याद में प्रत्येक वर्ष उनकी जयंती मनाई जाती है। इस साल 2024 में संत रविदास जयंती 24 फरवरी शनिवार दिन को मनाई जाएगी। संत रविदास भारतीय कवि , दर्शन शास्त्री , समाज सुधारक , एवं महान संत थे उनके दोहे आज भी लोगों के बीच प्रसिद्ध है। यह संत कबीर दास के समकालीन थे वे संत कबीर दास के अच्छे मित्र एवं शिष्य के रूप में पहचाने जाते हैं। संत रविदास जी ने रविदासिया पंथ की स्थापना की थी। इन्होंने जात-पात का विरोध किया और आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया उनके कहे हुए मार्ग पर आज भी लोग चलते हैं। क्यों मनाई जाती है रविदास जयंती? गुरु रविदास जी का जन्म माघ मास की पूर्णिमा को रविवार के दिन 1433 ई को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ था। प्रत्येक वर्ष माघ माह के पूर्णिमा के दिन गुरु रविदास जी की जयंती मनाई जाती है। संत रविदास जी की जन्म को लेकर विवाद है लेकिन उनके एक दोहे के अनुसार उनका जन्म माघ मास के पूर्णिमा को 1433 ई में हुआ था। दोहा इस प्रकार है “चौदह सौ तैंतीस कि माघ सुदी पंद्रास दुखियों के कल्याण हित प्रगटे श्री गुरू रविदास” इससे स्पष्ट होता है कि संत रविदास जी का जन्म 1433 ईस्वी में ही हुआ था। गुरु रविदास जी ने भक्ति आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी उन्होंने जातिवाद का विरोध किया एवं आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया जिस वजह से वह सब के प्रिय हो गए, इसलिए प्रत्येक वर्ष रविदास जयंती मनाई जाती है। संत रविदास जी की प्रचलित कथा! संत रविदास जी की एक कथा बहुत ही प्रचलित है। कहा जाता है कि एक बार उनके समकालीन राजा की पत्नी का कंगन खो गया था जिसे ढूंढने के लिए राजा ने ब्राह्मण को आदेश दिया और साथ ही साथ यह भी कहा कि अगर इसकी जोड़े कंगन ब्राह्मण उसे लाकर नहीं देंगे तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। राजा की यह वचन सुनकर ब्राह्मण चिंतित हो गए। वे इस समस्या की समाधान लेने गुरु रविदास जी के पास जा पहुंचे और उन्होंने अपनी सारी समस्याएं उनसे कह डाला इसके बाद गुरु रविदास जी ने अपने पास रखें कठौती से गंगा मां को आवाहन कर उनसे कंगन का जोड़ा मांगा उसके बाद गंगा मां प्रकट होकर संत रविदास को उस कंगन का जोड़ा दे दिया। उसी समय उन्होंने कहा था मन चंगा तो कठौती में गंगा।
मात्र 1000 में ही आप घूम सकते हैं विदेश, नए साल में करें सफर!
विदेश का सफर करना किसे पसंद नहीं अक्सर लोग छुट्टी के दोनों को बेहतर बनाने के लिए कहीं ना कहीं घूमने जरूर जाते हैं। कई लोगों को तो विदेश घूमने का बहुत ज्यादा शौक होता है लेकिन कम बजट होने की वजह से अपने सपने को पूरा नहीं हो पाते। लेकिन आप जानकर हैरान हो जाएंगे की मात्रा ₹1000 में विदेश का सफर किया जा सकता है। विदेश में सफर करने के सपना लगभग सभी सजाते हैं। लेकिन कम बजट होने की वजह से सभी अपने सपने को पूरा नहीं कर पाते लेकिन मैं आपको ऐसे देश के बारे में बताने जा रहा हूं जहां पर कम खर्चे में आराम से घूमा जा सकता है मैं बात कर रहा हूं वियतनाम देश की जहां मात्र ₹1000 से 1500 में आराम से घूम जा सकता है। अब आपको यह जानकर हैरानी हो रही होगी की मात्रा ₹1000 से 1500 में वियतनाम कैसे घूमा जा सकता है तो आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि भारतीय ₹1000 की कीमत वहां 291000 वियतनाम में डोंग के बराबर है। अब इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 1000 या 1500 वहां के लिए बहुत मोटे रकम होंगे। इतने पैसों में वियतनाम का सफर करना बहुत ही आसान है। इतने कम पैसों में खाना पीना से लेकर घूमना सब हो जाएगा। अगर आप भी विदेश का सफर करना चाहते हैं तो आपको एक बार वियतनाम जरूर जाना चाहिए। नए साल पर करें वियतनाम का सफर! वियतनाम ऐसा देश है जहां घूमने के लिए ज्यादा पैसे की जरूरत नहीं होती। आम आदमी वहां घूम कर अपने सपने को साकार कर सकता है। वियतनाम अपने कल्चर , स्ट्रीट फूड एवं प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में मशहूर है यहां प्रत्येक वर्ष दुनिया भर के बहुत सारे लोग घूमने आते हैं। वैसे तो वियतनाम घूमने की कोई खास समय नहीं है लेकिन ज्यादातर लोग दिसंबर से जनवरी माह में यहां जाना पसंद करते हैं। अगर आप भी वियतनाम जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको बता दें कि आप न्यू ईयर पर वियतनाम जाएं ताकि आपके नए साल की शुरुआत अच्छी हो। वियतनाम के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल! वियतनाम का गोल्डन ब्रिज। हालोंगबे। हनोई। सापा। होई एन। मेकांग डेल्टा वियतनाम।
Avadh Ojha biography: पेरेंट्स के घर से निकाले जाने के बाद गोंडा का गुंडा कैसे बना गुरु द्रोणाचार्य!
अवध ओझा सर भारत के नामी शिक्षकों में से एक हैं लेकिन उनकी बचपन की बात की जाए तो यह बचपन में एवरेज छात्र रहे हैं। अपनी क्लास में यह बहुत ज्यादा बदमाशी किया करते थे इसलिए इन्हें गोंडा का गुंडा कहा जाता था। इनकी लाइफ की टर्निंग पॉइंट तब आई जब उनके माता-पिता इनसे तंग आकर इन्हें घर से बाहर निकाल दिया था। आरंभिक जीवन! अवध ओझा का पूरा नाम अवध प्रताप ओझा है लेकिन ये अवध ओझा नाम से मशहूर हैं। अवध ओझा सर का जन्म 3 जुलाई 1984 ई को उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुआ था। इनके पिता पोस्टमैन एवं माता वकील थीं। उनके पैरेंट्स चाहते थे कि यह डॉक्टर बने लेकिन उनकी रुचि सामाजिक विज्ञान में ज्यादा थी। अवध ओझा सर शिक्षा! अवध ओझा सर को पढ़ाई में कोई खास रुचि नहीं थी यह एक एवरेज स्टूडेंट थे। ये जब पढ़ाई करने जाते थे तो लोग इन्हें बहुत ज्यादा परेशान किया करते थे चाहे शिक्षक हो या उनके सहपाठी सभी इन्हें परेशान करते थे। एक बार किसी कारणवश टीचर उनकी पिटाई कर दी थी तब इन्होंने भी बदले में टीचर को अपने दोस्तों के साथ मिलकर पीट दिया था। टीचर के पीटने के बाद लोग इन्हें काफी सम्मान करने लगे और किसी ने फिर दोबारा परेशान नहीं किया जिस वजह से इन्हें लगने लगा कि यही अच्छा काम है। टीचर के पीटने के बाद उनकी मनोबल और बढ़ गई और यह बदमाशी करने लगे। छात्र जीवन में इन्हें गोंडा का गुंडा कहा जाता था। उनके माता-पिता इनसे तंग आकर इन्हें घर से बाहर निकाल दिया था। माता-पिता के घर से निकल जाने के बाद उनकी लाइफ की टर्निंग प्वाइंट ए इसके बाद इन्होंने बदमाशी करना छोड़ दिया और मेहनत करने लगे। अवध ओझा सर ने हिस्ट्री सब्जेक्ट से ग्रेजुएशन किया ग्रेजुएशन के बाद इन्होंने यूपीएससी का एग्जाम दिया लेकिन यह पूरी तरह एग्जाम पास नहीं कर पाए। ऐसे की करियर की शुरूआत! यूपीएससी के एग्जाम देने के बाद अवध ओझा इलाहाबाद से दिल्ली गए वहां इन्होंने कोचिंग में हिस्ट्री सब्जेक्ट पढ़ना शुरू किया। बच्चों को उनके पढ़ने के तरीके इतने भा गए है कि यह सब के चहेते शिक्षक बन गए। साल 2005 में ओझा सर ने खुद की कोचिंग इंस्टिट्यूट खोला। साल 2019 में इन्होंने महाराष्ट्र में इकरा नमक कोचिंग खोला शुरुआत में मात्र एक छात्र वहां पढ़ाई करता था , धीरे-धीरे वहां छात्रों की संख्या में वृद्धि होने लगी। साल 2020 में ओझा सर ने यूट्यूब पर एक चैनल बनाया और ऑनलाइन देश भर के बच्चों को यूपीएससी की तैयारी करवाने लगे। यूपीएससी की सिलेबस पढ़ने के साथ-साथ ओझा सर छात्रों को अच्छी सलाह भी दिया करते हैं वह आज के समय के गुरु द्रोणाचार्य से काम नहीं है। अवध ओझा फैमिली! अवध ओझा सर के परिवार में उनके माता-पिता पत्नी एवं तीन बच्चे रहते हैं अवध ओझा सर ने साल 2007 में विवाह की थी उनकी पत्नी का नाम मंजरी ओझा है। उनकी तीन बेटियां बुलबुल , पीहू एवं गुनगुन है।
Chenab bridge Jammu Kashmir: दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल है चिनाब पुल, इससे जुड़े कुछ खास तथ्य!
दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल कहीं और नहीं बल्कि हमारे देश भारत में ही मौजूद है। देश की खूबसूरत वादी जम्मू कश्मीर में यह पुल नदी के ऊपर 1178 फीट ऊंचा है। जानकारी के लिए बता दें कि यह पुल चिनाब नदी के ऊपर बनाया गया है। जम्मू कश्मीर से इस पुल की दूरी लगभग 80 किलोमीटर की है। यह ब्रिज दुनिया के सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है इस पर ट्रेन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी। आईए जानते हैं इस पुल से जुड़े रोचक बातें! चिनाब ब्रिज से जुड़ी रोचक बातें! यह ब्रिज दुनिया की सबसे ऊंची एवं लंबी रेलवे ब्रिज है इसकी ऊंचाई नदी तल से 359 मीटर यानी की 1178 फिट है। इस पुल को बनने में 18 साल का समय लग गया। समय लगने का वजह इंजीनियर ने इसके डिजाइन को बताया, इसकी डिजाइन बनाने में अधिक समय लग गया था। चिनाब फुल इतनी मजबूती से बनाया गया है कि ना ही इसकी भूकंप से क्षति होगी और ना ही विस्फोट से। बता दे की 30 किलो विस्फोट से भी ब्रिज का कुछ नहीं बिगड़ सकता। जम्मू कश्मीर में बना यह फूल आर्क कैटिगरी पुल में आता है। यह जम्मू कश्मीर से 80 किलोमीटर दूर है। इस ब्रिज की लंबाई 1315 मीटर है। कुतुब मीनार से भी ऊंचा है यह ब्रिज! पेरिस की एफिल टावर से भी पुल की ऊंचाई अधिक है। जानकारी के लिए बता दें कि एफिल टावर से यह ब्रिज 35 मीटर ऊंचा है। देश की राजधानी दिल्ली में बना कुतुब मीनार दुनिया के सबसे ऊंचे मीनारों में से आता है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह पुल कुतुब मीनार से भी 5 गुणी ऊंची है।
सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं यह वनस्पतियां इन से गंभीर बीमारियां होती है नष्ट!
हमारे आसपास कई ऐसी वनस्पति हैं जो औषधीय गुणों से भरे होते हैं लेकिन हम उन पौधों व वनस्पतियों पर ध्यान नहीं देते हैं। हमें लगता है कि यह मामूली सा घास है और हम उसे नष्ट कर देते हैं। मैं आपको आपके आसपास के कुछ ऐसे पौधों व वनस्पतियों के बारे में बताऊंगा जिससे आपकी शरीर हमेशा फिट रहेगी आपको कभी बीमारी नहीं लगेगी और अगर आप रोगों से ग्रसित है तो उन रोगों का भी निवारण हो जाएगा। 1_एलोवेरा! एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट एवं विटामिन सी प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में सहायता प्रदान करता है। एलोवेरा के जूस बनाकर पीने से कब्ज एवं मुंह में छाले पड़ने की समस्या दूर होती है। एलोवेरा बाल एवं त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है अगर आपके बाल झड़ने की समस्या है तो आप एलोवेरा की पेस्ट बनाकर बालों पर अप्लाई करेंगे तो आपके बाल झड़ना बंद हो जाएंगे या फिर अगर आपके चेहरे पर मुंहासे आते हैं तो एलोवेरा जेल लगा आने से जल्द ही आपकी मुंहासे ठीक हो जाएगी। साथ ही एलोवेरा वजन कम करने में सहायता प्रदान करती है एवं इससे कई प्रकार के रोग नष्ट होते हैं। 2_नीम! भारतीय वेद के अनुसार नीम सर्व रोगों को नाश करता है इसी लिए भारतीय वेद में नीम को सर्व रोग निवारणी कहा गया है। नीम के बीजों से कई प्रकार की दवाइयां बनाई जाती है लेकिन अगर आप दवाई के रूप में ना डायरेक्ट इसके बीज का इस्तेमाल करें तो आपके लिए या बेहद लाभकारी हो सकता है। नीम खून को साफ करता है जब किसी इंसान की खून साफ रहेंगी तो उसे किसी प्रकार की बीमारी नहीं होगी। हिंदू कथाओं के अनुसार कहा जाता है कि नीम के पेड़ पर देवी मां विराजमान होती हैं। 3_अदरक! एलोवेरा की तरह ही अदरक में भी एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। अदरक संक्रमित बीमारियों का रामबाण इलाज है। अदरक खाने से दर्द से तुरंत राहत पाया जा सकता है। इससे वजन कम होता है एवं आंखों की रोशनी सदैव बरकरार रहती है। साथ ही साथ अदरक के इस्तेमाल से डायबिटीज को काम किया जा सकता है।