Saturday, July 27, 2024
More
    HomeIndiaViral News : लड़का पीता था शराब, लड़की ने लौटाई बारात

    Viral News : लड़का पीता था शराब, लड़की ने लौटाई बारात

    -

    Shivhar: आपको जानकर बहुत ही आश्चर्य और खुशी होगा कि एक लड़की ने दहेज और शराब के चलते अपने दरवाजे से बारात को वापस लौटा दिया। एक गांव की लड़की ने सारी चीजों को पीछे रखा की क्या सोचेंगे मेरे बारे में , मेरे फैमिली की क्या इज्जत रह जाएगी ये सभी चीजों को दरकिनार कर दिया, प्रिया ने जो उसने  निर्णय लिया वह कमाल है। आईए जानते हैं इस न्यूज़ के बारे में पूरे विस्तार से की आखिर ऐसा भी क्या हो गया था जिसके चलते लड़की ने अपनी शादी के दिन ही बारात अपने दरवाजे से वापस लौटा दिया।

    यह भी पढ़े :

    प्रिया नाम की लड़की ने अपने दरवाजे से बारात लौटा दिया। प्रिया ने बताया की सभी रस्म अच्छे से हुए थे हल्दी मेहंदी जो रीति रिवाज होता है सभी हुआ था, मैं दुल्हन के रूप में सज कर बैठी थी बारात पहुंची पर दूल्हे वाले की ओर से डिमांड बढ़ने लगा वह 5 लाख  नगद और फोर व्हीलर का डिमांड करने लगे। जबकि मेरे पिताजी एक बाइक , फ्रिज , कूलर , फर्नीचर दे रहे थे । इसके साथ शगुन के तौर पर 21 हजार नगद भी दे रहे थे पर लड़के वाले ने कहा कि नहीं मुझे 5 लाख और फोर व्हीलर चाहिए। इतना ही नहीं लड़के वाले की तरफ से जितने लोग आए थे सभी नशे में धुत थे इसके साथ खुद दूल्हा भी शराब के नशे में था। यह सभी चीज प्रिया से बर्दाश्त नहीं हुआ तो वह बाहर निकली और शादी से इनकार कर दिया।

    प्रिया ने कहा कि मेरे पिताजी ने बहुत मिन्नते की मैं भी बहुत समझाने का कोशिश किया लेकिन लड़की और लड़के के पिताजी मानने को तैयार नहीं थे। फिर मुझे लगा की शादी से पहले इन लोगों की यह हालत है तो शादी के बाद और क्या होगा। शादी के बाद मेरे साथ अच्छा व्यवहार नहीं करेंगे मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी यह सभी सोचकर प्रिया ने शादी से मना कर दिया।

    जब प्रिया ने शादी से मना किया तो लड़के वाले और गुस्सा में आ गए और झगड़ा स्टार्ट कर दिए। दोनों ओर से झगड़ा हुआ जिसमें लड़की तरफ वालों को ही चोट आई और लड़के वाले  के किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आया और आधे बाराती भाग गए आधे बच गए। बचे हुए बारातियों को पुलिस उठा कर के गई।

    दूल्हा पर केस दर्ज

    इस तरह की नीचे हरकतों के बाद लड़की वालों की तरफ से दूल्हा के पिताजी, दूल्हा के छोटा भाई और मामा जी पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया। जिसमें दूल्हा तो फरार हो गया था लेकिन तीन लोगों गिरफ्तार हुए हालांकि प्रिया ने बताया कि दूल्हा भी कुछ दिनों में गिरफ्तार हो जाएगा।

    प्रिया के पिता जी करते थे मजदूरी

    प्रिया ने बताया कि मेरे माता और पिता दोनों मजदूरी करते थे मैं खुद एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। जितना मेरे माता-पिता से संभव हुआ उन्होंने दिया लेकिन उनकी लालच और बढ़ते जा रही थी इसलिए मैंने निर्णय लिया कि मुझे लालची और शराबी आदमी से शादी नहीं करना है।

    प्रिया ने सभी लड़कियों को दिया संदेश

    प्रिया ने कहा कि अगर किसी लड़की के साथ ऐसा होता है तो वह कभी ना सोचे कि मजबूरी में शादी कर लेती हूं या फिर फैमिली वाले क्या कहेंगे यह सब कभी नहीं सोचना चाहिए अगर आपको लगे की यह गलत है इस इंसान के साथ में जिंदगी भर अच्छे से नहीं रह पाऊंगी या जो बहुत लालची है शराब पीता है तो आप उस इंसान को शादी करने से तुरंत मान कर दें।

    JHARKHAND WEATHER

    Related articles

    Latest posts