Saturday, July 27, 2024
More
    HomePoliticsArvind Kejriwal biography: शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार केजरीवाल, इस प्रकार रखी...

    Arvind Kejriwal biography: शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार केजरीवाल, इस प्रकार रखी आम आदमी पार्टी की नींव!

    -

    Arvind Kejriwal update : अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) एक राजनीतिज्ञ (politician) हैं वह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं वर्तमान में अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री बनने से पूर्व यह सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं। इन्होंने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत 2011 से की, इन्होंने साल 2011 में अन्ना हजारे के नेतृत्व में दिल्ली में एक आंदोलन चलाया था। इसी आंदोलन के बाद इन्होंने आम आदमी पार्टी का गठन किया था। चलिए जान लेते हैं इनके जन्म से लेकर करियर तक कि कहानी।

    अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की आरंभिक जीवन!

    अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का जन्म हरियाणा (Haryana) के हिसार जिले के एक छोटे से गांव सिवानी में 16 जून 1968 को हुआ था। जिस दिन केजरीवाल का जन्म हुआ था उस दिन कृष्ण जन्माष्टमी थी इसलिए उन्हें घर के सारे सदस्य कृष्णा कहकर बुलाते हैं। इनके पिता का नाम श्री गोविंद राम केजरीवाल एवं माता का नाम श्रीमती गीता देवी है।

    अरविंद केजरीवाल शिक्षा, (Arvind Kejriwal education)!

    इन्होंने अपने स्कूली शिक्षा हिसार से प्राप्त किया इसके बाद इन्होंने आगे की पढ़ाई सोनीपत मिशनरी स्कूल (Sonipat missionary school) एवं आईआईटी खड़गपुर (it Kharagpur) से पढ़ाई की। बता दें कि केजरीवाल ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। पढ़ाई कंप्लीट करने के बाद इन्होंने टाटा स्टील फैक्ट्री (Tata steel factory) में काम करना शुरू किया लेकिन इन्हें नौकरी में मन नहीं लगी और यह राजनीति में उतर गए।

    राजनीति में इस प्रकार की करियर (career) की शुरुआत!

    Arvind Kejriwal news update: अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को शराब घोटाले मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। चलिए जान लेते हैं गिरफ्तार होने से पूर्व इन्होंने राजनीति में अपने करियर की शुरुआत किस प्रकार की थी।

    अरविंद केजरीवाल ने राजनीति में अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में किया था। उन्होंने अन्ना हजारे (Anna hajare) के साथ मिलकर एक आंदोलन चलाया था जो की लोकपाल बिल पास करने को लेकर था। इस आंदोलन का नाम लोकपाल आंदोलन था इसी आंदोलन के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी का गठन किया आम आदमी पार्टी (aam aadami party) बनाने के बाद यह राजनीति में और भी सक्रिय हो गए। साल 2013 में इन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ा पहले ही चुनाव में इन्हें सफलता मिली। उस दौरान इन्होंने शीला दीक्षित (Shila Dikshit) को 25864 मतों से हराया। इसके बाद इन्होंने कांग्रेस के साथ मिलकर अपनी सरकार बनाई। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) 28 दिसंबर 2013 मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त हुए इसके बाद वह 14 फरवरी 2014 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे। फिर दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया था।

    इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने साल 2015 और साल 2020 में दिल्ली से मुख्यमंत्री पद से खड़े हुए और दोनों बार जीत हासिल कर दिल्ली के मुख्यमंत्री बने वर्तमान में भी यह दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं।

    अरविंद केजरीवाल की पत्नी कौन है (who is Arvind Kejriwal’s wife)?

    अरविंद केजरीवाल की पत्नी का नाम सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) है। वर्तमान में वह हाउसवाइफ है। पूर्व में वह भी अरविंद केजरीवाल की तरह ही राजस्व अधिकारी रह चुकी हैं। इनके दो बच्चे हैं एक बेटे जिनका नाम पुलकित केजरीवाल (Pulkit Kejriwal) एवं एक बेटी जिनका नाम हर्षिता केजरीवाल (Harshita Kejriwal) है।

    JHARKHAND WEATHER

    Related articles

    Latest posts