ऐसे तो भारत और पाकिस्तान का रिश्ता कैसा है यह सभी को मालूम है लेकिन अगर अब यह कहा जाए की भारत का दिल पाकिस्तान में है तो बिल्कुल भी कहना गलत नहीं होगा क्योंकि भारतीय डॉक्टरों ने ऐसा कर दिखाया। दरअसल पाकिस्तान के कराची के रहने वाली एक 19 साल की आयशा नाम की लड़की का दिल अचानक से काम करना बंद कर दिया था। उसे कई जगह पर दिखाया गया लेकिन हार्ट ट्रांसप्लांट करने को कहा गया लेकिन भारत में उसका फ्री हार्ट ट्रांसप्लांट हुआ और उसे एक नया जीवन मिला है।
आयशा रशन को भारतीय दिल ने नया जीवनदान दिया है बता दे कि आयशा के हार्ट वाल्व लीक हो गया था , आयशा का भारत में फ्री ट्रांसप्लांट हुआ इसके बाद अब उसे एक नया जीवन दान मिला है।
डॉक्टर ने कहा कि इसका हार्ट वाल्व में लीकेज हो चुका था इसलिए ट्रांसप्लांट करने की जरूरत थी इस चीज के लिए आयशा के परिवार ने चेन्नई के एमजीएम हेल्थ केयर और मेडिकल ट्रस्ट को धन्यवाद दिया है डॉक्टर ने उसकी स्थिति के बारे में कहा कि अब आयशा खतरे से बिल्कुल बाहर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रही है वह जल्द ही अपना शहर कराची लौटेगी।
दिल्ली ने दिया दिल
एक कहावत है कि दिल्ली है दिल वालों के लिए जिसे दिल्ली ने कर दिखाया, institute of heart and lungs transplant के डॉक्टर केआर बालकृष्ण बताया कि आयशा काफी लकी थी , समय रहते हार्ट का व्यवस्था कर लिया गया। आयशा के लिए दिल्ली से चेन्नई दिल पहुंचाया गया। केआर बालकृष्ण ने कहा कि आयशा बिल्कुल मेरी बेटी जैसी है और हम लोगों के लिए हर किसी का जिंदगी बहुत मायने रखती है।
आयशा बनना चाहती है फैशन डिजाइनर
आयशा को फैशन डिजाइन का पढ़ाई करने का काफी शौक है वह बताती है कि ट्रांसप्लांट के बाद अपने स्थिति में सुधार महसूस कर रही है। वही आयशा की मां ने अस्पताल, डॉक्टर और मेडिकल ट्रस्ट का काफी शुक्रिया अदा किया है। आयशा की मां ने आगे कहा कि ट्रस्ट और डॉक्टरों के मदद के बिना सर्जरी नामुमकिन थी। हम लोग ऑपरेशन का खर्च नहीं उठा सकते थे। बता दे की हार्ट ट्रांसप्लांट की पूरी प्रक्रिया में करीब 35 लाख से भी ज्यादा का खर्च था जो आयशा की फैमिली के लिए पॉसिबल नहीं थी। आयशा रशन के पूरे सर्जरी का बिल ट्रस्ट और डॉक्टरों की ओर से चुकाया गया।