Saturday, July 27, 2024
More
    HomeIndiaBuddh Purnima Date 2024: कब मनाया जाएगा 2024 में बुद्ध पूर्णिमा, जानिए...

    Buddh Purnima Date 2024: कब मनाया जाएगा 2024 में बुद्ध पूर्णिमा, जानिए बुद्ध पूर्णिमा क्यों मनाया जाता है

    -

    Buddh Purnima: बुद्ध पूर्णिमा प्रत्येक वर्ष वैशाख माह में मनाया जाता है इस लिए बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा भी कहा जाता है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही महात्मा बुद्ध धरती पर आए थे और बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही इन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और इसी बुद्ध पूर्णिमा के दिन महात्मा बुद्ध का महापरिनिर्वाण हुआ था यही वजह है कि भारत सहित कई देशों में वैशाख माह में बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है।

    यह भी पढ़े :

    बुद्ध पूर्णिमा डेट 2024

    Buddh Purnima date 2024: हर साल की तरह इस साल भी 2024 में बुद्ध पूर्णिमा वैशाख माह में मनाया जाएगा। बुद्ध पूर्णिमा के दिन घरों को फूलों से सजाकर और दीए जलाकर बुद्ध पूर्णिमा मनाया जाएगा। बता दें कि साल 2024 में बुद्ध पूर्णिमा 23 मई को मनाया जाएगा।

    क्यों मनाया जाता है बुद्ध पूर्णिमा

    बुद्ध पूर्णिमा मनाए जाने के पीछे की वजह यह है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था एवं बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही उन्हें ज्ञान की प्राप्ति भी हुई थी और इसी बुद्ध पूर्णिमा के दिन उनका महापरिनिर्वाण हुआ था इसलिए भारत, नेपाल, चीन, इंडोनेशिया सहित कई देशों में बुद्ध पूर्णिमा मनाया जाता है। भारत में बुद्ध पूर्णिमा बिहार, अरुणाचल, प्रदेश लद्दाख, सिक्किम, वेस्ट बंगाल, उत्तर प्रदेश, दार्जिलिंग सहित कई जगहों पर बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन महात्मा बुद्ध के प्रतिमा के नीचे दिए जलाकर और उन्हें फूल अर्पण करके उनका अभिवादन किया जाता है।

    बुद्ध पूर्णिमा का महत्व

    बुद्ध पूर्णिमा के दिन सत्यविनायक व्रत रखना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है इस दिन पूजा पाठ करके दान देने का बड़ा महत्व है। कहा जाता है कि वैशाख पूर्णिमा के दिन पूजा पाठ करके दान देने से यमराज प्रसन्न होते हैं जिससे अकाल मृत्यु की बला टलती है।

    कई किवदंतुओं के अनुसार कहा जाता है कि महात्मा बुद्ध भगवान विष्णु के 9वें अवतार हैं इसलिए इस दिन पूजा करने का बड़ा महत्व है।

    बुद्ध पूर्णिमा किसका त्यौहार है

    बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध अनुयायियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण त्यौहार है। बुद्ध पूर्णिमा महात्मा बुद्ध के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। महात्मा बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व लुंबिनी नेपाल में हुआ था बताया जाता है कि बुद्ध पूर्णिमा या वैशाख पूर्णिमा के दिन ही इनकी जन्म ज्ञान की प्राप्ति और महापरिनिर्वाण भी हुई थी।

    JHARKHAND WEATHER

    Related articles

    Latest posts