Saturday, July 27, 2024
More
    HomeEntertainmentजल्द ही आने वाली है फिल्म रामायण, हनुमान जी का किरदार निभाएंगे...

    जल्द ही आने वाली है फिल्म रामायण, हनुमान जी का किरदार निभाएंगे सनी देओल!

    -

    जल्द ही आप लोगों के बीच रामायण फिल्म आने वाली है। फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं। अक्सर रामायण फिल्म की अपडेट आते रहती है इस बार एक बड़ा अपडेट आया है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है।  बताया जा रहा है कि यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे, रणबीर कपूर राम की भूमिका में, शाही पल्लवी सीता मां की भूमिका में वही रामायण सीरियल के राम राजा दशरथ का किरदार निभाते दिखेंगे!

    रामायण फिल्म की कहानी!

    बताया जा रहा है की फिल्म की कहानी माता सीता पर आधारित होगी। माता सीता के हरण की कहानी को दिखाया जाएगा, कैसे मां सीता का हरण हुआ था एवं कैसे प्रभु श्री राम ने रावण से युद्ध कर मां सीता को लंका से वापस अयोध्या लाया। मिला-जुला कर कहानी मां सीता और प्रभु श्री राम पर आधारित है।

    कुछ लोग सोच रहे हैं की फिल्म आदि पुरुष की तरह ही होगी लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे की इसमें अलग से कोई भी कहानी को नहीं गढ़ा गया है और ना ही कोई अलग डायलॉग है। रामायण फिल्म में बिल्कुल रामायण सीरियल की तरह ही कहानी दिखाया जाएगा।

    ये कलाकार रामायण में करेंगे अभिनय!

    फिल्म के लिए कई नाम सामने आए हैं। बताया जा रहा है की प्रभु श्री राम का किरदार रणबीर कपूर, मां सीता की किरदार साई पल्लवी, रावण का किरदार यश, रामायण सीरियल के राम राजा दशरथ वही हनुमान जी के किरदार के लिए शनि देओल ने हामी भर दी है। हालांकि अन्य किरदार के लिए अभी तक अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

    भारत की सबसे बड़े बजट वाली पहली फिल्म!

    बताया जा रहा है कि इस फिल्म को 700 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है। यह भारत की पहली सबसे बड़ी बजट वाली फिल्म बनने वाली फिल्म होगी। इससे पहले इतनी ज्यादा बजट वाले फिल्म कभी नहीं बनाया गया था।

    फिल्म तीन भाग में बनाया जाएगा। इसमें 1 साल का भी समय लग सकता है अगर आप फिल्म का इंतजार कर रहे हैं तो बता दे की आपको इस फिल्म को देखने के लिए एक साल का इंतजार करना पड़ेगा।

    JHARKHAND WEATHER

    Related articles

    Latest posts