Saturday, July 27, 2024
More
    HomeBiographyतेजस्वी यादव बनना चाहते थे किक्रेटर बन गए लीडर

    तेजस्वी यादव बनना चाहते थे किक्रेटर बन गए लीडर

    -

    जैसे ही बिहार में राजनीति की बात आती है सबसे पहले लालू परिवार को याद किया जाता है। आज हम बात करेंगे लाल यादव के बेटे तेजस्वी यादव के बारे में। तेजस्वी यादव को भी लाल यादव की तरह ही राजनीतिज्ञ माना जाता है। तेजस्वी यादव के बोलने के तरीके , राजनीति करने के तरीके सब उनके पिता से मिलता है। उन्हें राजनीति विरासत में मिली।

    तेजस्वी यादव एक भारतीय राजनेता हैं एवं राष्ट्रीय जनता दल में इस वक्त अहम भूमिका निभा रहे हैं। तेजस्वी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एवं राबड़ी देवी के पुत्र हैं।

    तेजस्वी यादव की आरंभिक जीवन!

    तेजस्वी यादव का पूरा नाम तेजस्वी प्रसाद यादव है। इनका जन्म 9 नवंबर 1989 ई को हुआ था। इनके जन्म के चार महीने बाद लाल यादव ने मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण किया था। तेजस्वी यादव ने अपनी पढ़ाई दिल्ली से पूरा कि। तेजस्वी क्लास 8th तक पढ़े हैं इन्हें पढ़ाई से ज्यादा क्रिकेट में रुचि थी इसलिए इन्होंने पढ़ाई छोड़ क्रिकेट ज्वाइन कर लिया।

    तेजस्वी यादव करियर!

    तेजस्वी यादव को देश के युवा नेताओं में से एक माना जाता है। तेजस्वी यादव की क्रिकेट में रुचि थी इसलिए इन्होंने 9 वीं कक्षा में पढ़ाई छोड़ क्रिकेट में अपना करियर बनाने को सोचा और वह क्रिकेट खेलने लगे। उन्होंने अपने स्कूली दिनों में कई क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लिया और अपने स्कूल टीम के कप्तान भी बने। उन्हें साल 2009 में दिल्ली के अंडर-19 टीम में चुना गया था। इन्होंने ज्यादा दिनों तक क्रिकेट नहीं खेला उनकी अंतिम क्रिकेट मैच झारखंड एवं त्रिपुरा के बीच कटक में हुई। इनका क्रिकेट में कोई खास प्रदर्शन नहीं रही जिस वजह से इन्होंने क्रिकेट छोड़ दिया।

    क्रिकेट छोड़ने के बाद तेजस्वी यादव ने राजनीति ज्वाइन किया। यह वर्ष 2015 में मात्र 26 साल की उम्र में राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से सफलतापूर्वक चुनाव जीता। इसी साल इन्होंने सबसे कम उम्र के उपमुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाया। यह 2017 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे इसके बाद साल 2022 में इन्हें नीतीश की सरकार में दोबारा उपमुख्यमंत्री बनाया गया।

    तेजस्वी यादव की पत्नी कौन है?

    तेजस्वी यादव ने 2 दिसंबर 2021 को अपनी फ्रेंड रेचल से शादी किया। रेचल हरियाणा की रहने वाली ईसाई धर्म की है लेकिन इन्होंने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। धर्म परिवर्तन के बाद रेचल ने अपना नाम राज्यश्री यादव रख लिया।

    JHARKHAND WEATHER

    Related articles

    Latest posts