Saturday, July 27, 2024
More
    HomeBiographySudheer Chaudhari biography: भारत के नंबर वन पत्रकारों में से एक हैं...

    Sudheer Chaudhari biography: भारत के नंबर वन पत्रकारों में से एक हैं सुधीर चौधरी!

    -

    सुधीर चौधरी भारतीय पत्रकार न्यूज एंकर एवं संपादक है। इन्होंने विभिन्न न्यूज़ चैनल के साथ काम किया लेकिन इन्हें प्रसिद्ध ज़ी न्यूज़ के प्रधान संपादक के तौर पर मिली। ज़ी न्यूज़ के प्रधान संपादक के रूप में इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए रामनाथ गोविंद का पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। आईए जानते हैं भारतीय पत्रकार सुधीर चौधरी के संपूर्ण जीवन के बारे में।

    आरंभिक जीवन!

    सुधीर चौधरी का जन्म हरियाणा के पलवल में एक जाट परिवार में 7 जून 1974 ई को हुआ था। इन्होंने अपनी आरंभिक शिक्षा पलवल से प्राप्त की आरंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद इन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद यह पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के लिए नई दिल्ली स्थित जनसंचार संस्थान में दाखिला लिया।

    सुधीर चौधरी ने ऐसी की अपने करियर की शुरुआत!

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डिप्लोमा करने के बाद इन्होंने 1993 में की न्यूज़ में काम करना शुरू किया ज़ी न्यूज़ में काम करने के दौरान कई महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए कई बार अवार्ड मिले जिनमें प्रमुख खबरें कारगिल युद्ध एवं 2001 में हुए संसद हमला है। 2003 ईस्वी में इन्होंने ज़ी न्यूज़ छोड़ दिया इसके बाद उन्होंने सहारा समय न्यूज़ चैनल ज्वाइन किया। इसके बाद यह इंडिया टीवी में चले गए। साल 2012 में फिर से यह ज़ी न्यूज़ में वापस आ गए और इन्होंने सबसे प्रसिद्ध शो डीएनए का शुरूआत किया। फिर से इन्होंने ज़ी न्यूज़ छोड़ दिया और अब इन्होंने आज तक में कार्य करना शुरू कर दिया है।

    सुधीर चौधरी की गर्लफ्रेंड कौन है?

    सुधीर चौधरी की वाइफ का नाम निधि चौधरी है इनका एक बेटा भी है। यह अपने पर्सनल लाइफ के बारे में शेयर नहीं करते। अपनी पत्नी और अपने बेटे के अलावा इन्होंने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में अभी तक जानकारी नहीं दी है।

    JHARKHAND WEATHER

    Related articles

    Latest posts