Friday, March 21, 2025
HomeBiographyRakul Preet Singh biography: बॉलीवुड इंडस्ट्री से साउथ इंडस्ट्री तक इनका ही...

Rakul Preet Singh biography: बॉलीवुड इंडस्ट्री से साउथ इंडस्ट्री तक इनका ही कहर!

रकुल प्रीत सिंह भारतीय अभिनेत्री एवं मॉडल हैं जो मुख्य रूप से बॉलीवुड इंडस्ट्री एवं साउथ इंडस्ट्री में काम करती हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दक्षिण भारतीय फिल्म गुल्लू से की है फिल्म गुल्लू साल 2009 में आई थी। इन्होंने बॉलीवुड में पहला कदम फिल्म यारियां में रखा।

रकुल प्रीत सिंह को आज कौन नहीं जानता यह बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री में लगातार सुपरहिट फिल्में देते आई हैं। अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए रकुल हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।

रकुल प्रीत सिंह की आरंभिक जीवन!

रकुल का जन्म 10 अक्टूबर 1990 को दिल्ली में हुआ था उनके पिता सेना के जवान थे। उनकी माता राजेंदर कौर और पिता कुलविंदर सिंह हैं। इन्होंने स्कूली शिक्षा दिल्ली से प्राप्त किया और उच्च शिक्षा हेतु भी दिल्ली के विश्वविद्यालय के जीसस एंड मैरी कॉलेज में दाखिला लिया हालांकि इन्हें पढ़ाई में करियर नहीं बनना था इन्होंने शुरुआत से ही फिल्मों में अपना करियर बनाने को सोचा।

रकुल प्रीत सिंह कैरियर!

इन्होंने अपनी करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर किया। जल्द ही इन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली इन्होंने साल 2009 में साउथ फिल्म गुल्लू से डेब्यू किया। साल 2014 में इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहला कदम फिल्म यारियां में रखा बॉलीवुड में डेब्यू करते ही इन्हें सफलता मिल गई उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट रही एवं उनके एक्टिंग की काफी सराहना हुई। फिल्म यारियां के बाद इन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं।

रकुल प्रीत सिंह की सुपरहिट फिल्में!

यारियां

दे दे प्यार दे

अय्यारी

छतरी वाली

चुटपुतली

ध्रुवा

डॉक्टर जी

थैंक गॉड

शादी नंबर वन

देव

Rakul Preet Singh रकुल प्रीत सिंह की मैरिड लाइफ!

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए इन दोनों जोड़ियों ने गोवा में दो रीति-रिवाज से शादी रचाई। जैकी भगनानी और रकुल की जोड़ी को जमकर सरहा गया लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां दिया। इस जोड़ी ने फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स के मौजूदगी में साउथ गोवा में सात फेरा लिया। रकुल प्रीत और जैकी भगनानी 21 फरवरी 2024 को शादी के बंधन में बंधे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments