Saturday, July 27, 2024
More
    HomeBiographyRadhika merchant biography: उद्योगपति मुकेश अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट...

    Radhika merchant biography: उद्योगपति मुकेश अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट कौन है?

    -

    राधिका मरचेंट की प्री वेडिंग फंक्शन संपन्न हुई। अनंत एवं राधिका मरचेंट की प्री वेडिंग फंक्शन एक से शुरू हुई थी और तीन को खत्म हुई। प्री वेडिंग में राधिका की ग्रैंड एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। राधिका अपने प्री वेडिंग को लेकर इन दिनों सुर्खियों में है हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर देश के सबसे बड़े उद्योगपति की होने वाली बहू राधिका मरचेंट कौन है ? आईए जान लेते हैं राधिका मर्चेंट की निजी जीवन के बारे में।

    राधिका मरचेंट देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक वीरेन मर्चेंट की बेटी एवं देश की सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की होने वाली बहू हैं। राधिका एक क्लासिकल डांसर है एवं वर्तमान में यह इनकार हेल्थ केयर में बोर्ड डायरेक्टर के रूप में काम कर रही हैं।

    आरंभिक जीवन, परिवार एवं शिक्षा!

    राधिका मर्चेंट का जन्म 18 सितंबर 1994 ई को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। राधिका मर्चेंट का पूरा नाम राधिका वीरेन मर्चेंट है। राधिका के पिता का नाम वीरेन मर्चेंट एवं माता का नाम शैइला मर्चेंट है। इनकी एक बहन है जिसका नाम अंजली मर्चेंट है। राधिका ने अपनी शुरूआती शिक्षा इकोले मोंडियल वर्ल्ड स्कूल, मुंबई से पूरी की। उसके बाद उन्होंने बीडी सोमानी इंटरनेशनल स्कूल मुंबई से एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का डिप्लोमा प्राप्त किया। वह आगे की पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क चली गईं। साल 2017 में उन्होंने न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स में स्नातक की डिग्री हासिल की।

    राधिका मर्चेंट करियर!

    बिजनेसमैन की बेटी एवं बिजनेसमैन की बहू राधिका खुद एक बिजनेस वूमेन है। साथ ही साथ यह क्लासिकल डांसर भी है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद राधिका न्यू यॉर्क से वापस इंडिया लौट आई थी। इसके बाद उन्होंने इंडिया फर्स्ट ऑर्गेनाइजेशन और देसाई एंड दीवान जी जैसी फॉम में इंटर्नशिप किया था। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने मुंबई रियल एस्टेट कंपनी इस्प्रवा में जूनियर सेल्स की नौकरी की थी। वर्तमान में राधिका अपने फैमिली बिजनेस का हिस्सा बनी हैं अपने पिता की कंपनी इनकार हेल्थ केयर में वह बोर्ड डायरेक्टर के रूप में काम कर रही हैं।

    राधिका मरचेंट की शादी!

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट एक दूसरे को बहुत दिनों से डेट कर रहे हैं। बताया जाता है कि यह दोनों बचपन से ही अच्छे फ्रेंड हैं। इन दोनों कपल्स ने 30 दिसंबर 2022 को सगाई कर अपने फ्रेंडशिप को रिश्ते में बदल दिया।

    2004 में 1 मार्च से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में राधिका मर्चेंट एवं अनंत अंबानी की प्री वेडिंग फंक्शन हुई। आपकी जानकारी के लिए बता दे की 12 जुलाई 2024 को यह दोनों कपल्स शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

    JHARKHAND WEATHER

    Related articles

    Latest posts