Saturday, July 27, 2024
More
    HomeIndiaBiharPoonam Pandey biography: कौन है पूनम पांडे जो आए दिन घिरे रहती...

    Poonam Pandey biography: कौन है पूनम पांडे जो आए दिन घिरे रहती हैं विवादों से!

    -

    पूनम पांडे बॉलीवुड अभिनेत्री एवं मॉडल है। आए दिन यह विवादों से चर्चा में रहती है। इन्हें इनके ड्रेसिंग सेंस के लिए काफी ट्रोल किया जाता है। हाल ही में यह नाम काफी चर्चा में था क्योंकि इन्होंने मौत का झूठा खबर फैलाया था। इन्होंने बताया कि इन्हें सर्वाइकल कैंसर थी जिस वजह से उनकी 32 साल की उम्र में ही मौत हो गई। लेकिन यह खबर बिल्कुल गलत थी। अपने इस झूठे खबर के लिए इन दिनों पूनम बहुत ही ज्यादा चर्चा में हैं। क्या आप जाना चाहते हैं कि पूनम पांडे कौन हैं? अगर हां तो बने रहें आर्टिकल के अंत तक।

    आरंभिक जीवन!

    पूनम पांडे का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर में 11 मार्च 1991 में हुई थी। इन्होंने अपने आरंभिक शिक्षा कानपुर से ग्रहण किया पूनम 12वीं तक पढ़ी हैं। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया। इनके परिवार कभी नहीं चाहते थे कि यह एक एक्ट्रेस बने लेकिन इन्हें अभिनय में रुचि थे इसलिए इन्होंने अपने करियर के रूप में मॉडलिंग एवं अभिनय जगत का चयन किया।

    16 साल की उम्र में की करियर की शुरुआत!

    पूनम ने अपने करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में एस ए मॉडल शुरू किया। पूनम आए दिन अपने बोल्ड पिक्चर की वजह से चर्चा में रहती हैं। पूनम साल 2011 में रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में आई थी खतरों के खिलाड़ी में आने के लिए इन्होंने 50 लाख चार्ज किए थे।

    पूनम पांडेय ने हिंदी फिल्मों के अलावा कन्नड़ , तेलुगु एवं भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है। हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत पूनम फिल्म नशा से की थी। इस फिल्म में पूनम बेहद बोल्ड लुक में नजर आईं लेकिन उनकी पहली ही फिल्म फ्लॉप रही। पूनम अभिनय के लिए कम अपने बोल्ड सीन और कंट्रोवर्सी के लिए ज्यादा चर्चा में रहती हैं।

    पूनम पांडे का बॉयफ्रेंड कौन है?

    पूनम बहुत दिनों से अपने बॉयफ्रेंड सैम को डेट कर रही थी अंततः साल 2020 में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली। शादी के 12 दिन बाद ही उन्होंने अपने पति से तलाक ले लिया। उन्होंने अपने पति पर यौन शोषण का आरोप लगाया जिसके बाद गोवा पुलिस ने उनके पति सैम को गिरफ्तार कर लिया था।

    मरने के झूठे खबर क्यों फैलाई पूनम!

    पूनम अपने मरने के झूठे खबर इसलिए फैलाएं क्योंकि वह लोगों को सर्वाइकल कैंसर के लिए जागरूक करना चाहती थी। वह चाहती थी कि सर्वाइकल कैंसर के बारे में पूरा देश जाने क्योंकि यह बहुत ही खतरनाक बीमारी है। बताया जाता है कि महिला के लिए यह दूसरा सबसे घातक बीमारी है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रतिदिन हमारे देश में 211 महिलाएं मरती हैं।

    JHARKHAND WEATHER

    Related articles

    Latest posts