Saturday, July 27, 2024
More
    HomeBiographyNirahua biography: निरहुआ गायक से बने अभिनेता फिर बन गए नेता रोचक...

    Nirahua biography: निरहुआ गायक से बने अभिनेता फिर बन गए नेता रोचक कहानी!

    -

    निरहुआ एक भारतीय एक्टर एवं सिंगर हैं जो मुख्य रूप से भोजपुरी सिनेमा में काम करते हैं। निरहुआ बिरहा परिवार से बिलॉन्ग करते हैं इन्होंने अपनी गायकी की शुरुआत भी बिरहा से ही की। साल 2003 में आई भोजपुरी सॉन्ग निरहुआ सटल रहे से इन्हें प्रसिद्धि मिली। सिंगर और एक्टर के अलावा निरहुआ सांसद भी हैं। जानकारी के लिए बता दे की निरहुआ आजमगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। आईए जान लेते हैं निरहुआ की संपूर्ण जीवन की कहानी।

    निरहुआ का बचपन!

    निरहुआ का जन्म गाजीपुर के टंडवा गांव में 2 फरवरी 1979 ई को हुआ था। इनका असली नाम दिनेश लाल यादव है लेकिन यह निरहुआ नाम से ज्यादा प्रसिद्ध हैं। इनके पिता का नाम स्वर्गीय कुमार यादव एवं माता का नाम ज्योति देवी है। इन्होंने अपने गायकी की शुरुआत बिरहा से की। दरअसल इनके चचेरे भाई बिरहा गाया करते थे उनसे ही प्रेरित होकर इन्होंने ने भी बिरहा गाना शुरू किया था।

    कितने पढ़े लिखे हैं निरहुआ?

    निरहुआ की शिक्षा की बात करें तो इन्होंने अपनी आरंभिक शिक्षा कोलकाता से ग्रहण की। इसके बाद इनके परिवार किसी कारणवश अपने गांव वापस आ गए और इन्होंने अपना हायर एजुकेशन गाजीपुर के मनिकपुरा कॉलेज से प्राप्त की। बता दें कि निरहुआ ने गाजीपुर में मनिकपुरा से बीकॉम की पढ़ाई की। इनकी शुरुआती जीवन काफी संघर्षों में गुजरा, इसलिए इनके पिता कम उम्र में ही इन्हें जॉब करने को कहे लेकिन इन्हें गाने की ओर रुझान हुआ और इन्होंने गाना गाना शुरू किया।

    निरहुआ की सिंगिंग करियर!

    उनके चचेरे भाई बिरहा गाते थे उनसे प्रेरित होकर इन्होंने भी बिरहा गाना शुरू किया। इन्हें पहले एल्बम सॉन्ग निरहुआ सटल रहे मिली और पहले ही सॉन्ग से यह प्रसिद्ध हो गए। हालांकि इस सॉन्ग से पहले भी निरहुआ ने एल्बम सॉन्ग बुढ़वा में दम बा और मलाई खाए बुढ़वा गाए थे।

    निरहुआ के सुपरहिट गाने!

    निरहुआ सटल रहे

    ए राजा हमके बनारस घुमाई दा

    तेल गमकौआ

    अमृत के बूंद केहू केतना पिलाई

    बम बम बोल रहा है कांसी

    नेहिआ के फूलवा

    राजा डोली लेके आजा

    उड़ जैबू ए मैना

    निरहुआ की अभिनय में करियर!

    साल 2005 में चलत मुसाफिर फिल्म में इन्हें दो गाने गाने का ऑफर किया गया और बाद में इन्हें उन गानों में एक्टिंग करने को भी कहा गया। इन्होंने फिल्म में पहला कदम चलत मुसाफिर में ही रखा था इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी सराहना हुई जिसके बाद उन्होंने सिंगिंग के साथ-साथ अभिनय करना शुरू कर दिया।

    निरहुआ की सुपरहिट फिल्में!

    निरहुआ रिक्शावाला

    निरहुआ चलल ससुराल

    निरहुआ बनल डॉन

    निरहुआ हिंदुस्तानी

    निरहुआ हिंदुस्तानी 2

    निरहुआ हिंदुस्तानी 3

    पटना से पाकिस्तान

    राम लखन

    निरहुआ चलल ससुराल

    प्रतिज्ञा

    राजनीतिक कैरियर!

    पहली बार साल 2019 में इन्होंने आजमगढ़ से भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा का चुनाव लड़ा। हांलकी पहले चुनाव में इन्हें सफलता नहीं मिली उनकी हार हुई लेकिन फिर से इन्होंने साल 2022 में आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को हराकर जीत दर्ज की।

    निरहुआ की वाइफ कौन है?

    निरहुआ ने साल 2000 में शादी की थी उनकी पत्नी का नाम मंशा देवी है। मंशा देवी लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं। इनके दो बेटे और एक बेटी है। इनके बच्चे भी लाइमलाइट से दूर रहते हैं।

    JHARKHAND WEATHER

    Related articles

    Latest posts