Saturday, July 27, 2024
More
    HomeBiographyMukhtar Ansari biography: मुख्तार अंसारी को मारने के लिए दिए गए थे...

    Mukhtar Ansari biography: मुख्तार अंसारी को मारने के लिए दिए गए थे 5 करोड़!

    -

    Mukhtar Ansari news today: मुख्तार अंसारी उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे वह वहां के एक राजनेता थे उन्होंने कई अपराधों का अंजाम दिया था जिस वजह से उन्हें कई बार कारागार में बंद किया गया था। 28 मार्च 2024 गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    कौन थे मुख्तार अंसारी (who was Mukhtar Ansari)?

    (Mukhtar Ansari) मुख्तार अंसारी का जन्म 30 जून 1963 ई को यूसुफपुर में हुआ था। उन्होंने गाजीपुर के पीजी कॉलेज से स्नातक की थी। अंसारी एक राजनीतिज्ञ थे। मऊ निर्वाचन क्षेत्र से वे लगातार पांच बार विधानसभा के सदस्य के रूप में चुने गए थे। उन्होंने कृष्णानंद हत्याकांड जैसे कई अपराधों को अंजाम दिया था।

    मुख्तार अंसारी की मृत्यु कैसे हुई (what’s the reason behind Mukhtar Ansari death)?

    Mukhtar Ansari latest news : मुख्तार अंसारी लगभग 18 सालों  से जेल में बंद थे उनकी तबीयत जेल के अंदर कई बार खराब हो चुकी थी। तबीयत खराब होने के बाद मुख्तार को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था जहां पर चेकअप के दौरान पता चला कि उन्हें हार्ट की समस्या है। 28 मार्च 2024 गुरुवार को अचानक फिर से तबियत बिगड़ने पर उन्हें जेल से एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। बता दे की मौत से पूर्व मुख्तार अंसारी बांदा जेल में कैद थे।

    मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari)  के भाई ने बताया मौत की असली वजह!

    मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) ने बताया कि उन्हें मारने की साजिश की गई थी। एक बार गाजीपुर में बम बनाने के दौरान बम विस्फोट हो गई थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने अपराधी को पकड़ा था अपराधी ने पुलिस को बताया कि  मुख्तार को मारने के लिए उसे 5 करोड रुपए दिए गए थे। इसके अलावा मुख्तार अंसारी को कई बार मारने का प्रयास भी किया गया था। मुख्तार अंसारी के मरने से पूर्व उसके खाने में जहर मिलने की आशंका स्वयं मुख्तार ने जताई थी। मुख्तार ने बताया था कि 19 मार्च को उसके खाने में जहर मिले थे जिस वजह से उसकी शरीर के नसों में काफी दर्द हो रही थी। हालांकि डॉक्टर ने मुख्तार अंसारी की मौत की असली वजह हार्ट अटैक बताया।

    मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) का घर कहां है?

    मुख्तार अंसारी का घर गाज़ीपुर (Ghazipur) में है उसके पूरे परिवार गाजीपुर में ही रहते हैं। मुख्तार अंसारी के साथ-साथ उसके पूरे परिवार पर कई तरह के गंभीर आरोप लगे हैं। मुख्तार का परिवार काफी समृद्ध है एक समय उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में इस परिवार से लोग तूती बोलते थे।

    मुख्तार अंसारी की कुल संपत्ति (Mukhtar Ansari net worth)!

    बताया जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने मुख्तार की 2100 करोड रुपए की अवैध धंधे को बंद करवाया है। उनकी करीब 605 करोड़ की संपत्ति जप्त तो हो गई है। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्तार अंसारी ने अपनी संपत्ति का खुलासा किया था मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) ने बताया था कि उस दौरान उनके पास 18 करोड़ की कूल संपत्ति है। 2017 में उसने खुलासा किया था कि उसके परिवार के पास 72 लाख से ज्यादा की सोना है एवं 20 करोड़ से भी अधिक रियल एस्टेट प्रॉपर्टी है इसके साथ ही एलआईसी और बैंक में 22 करोड़ रुपए जमा है।

    JHARKHAND WEATHER

    Related articles

    Latest posts