Saturday, July 27, 2024
More
    HomeBiographyHemant Soren biography: हेमंत सोरेन का जीवन परिचय!

    Hemant Soren biography: हेमंत सोरेन का जीवन परिचय!

    -

    हेमंत सोरेन झारखंड के पांचवी मुख्यमंत्री थे वे दो बार झारखंड के मुख्यमंत्री बन कर झारखंड की सेवा किए। हेमंत सोरेन को राजनीति इन्हें विरासत में ही मिली क्योंकि इनके पिता खुद राजनीतिज्ञ हैं। झारखंड अलग होते समय इन्होंने आंदोलन में भाग लिया था उस दौरान झारखंड को बिहार से अलग राज्य बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाया था। वर्तमान में वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हैं।

    आरंभिक जीवन!

    हेमंत सोरेन का जन्म बिहार अब झारखंड की रामगढ़ जिले के नेमारा में हुआ था। इनके पिता शिबू सोरेन हैं जो खुद एक राजनीतिज्ञ है और वे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। इनकी मां का नाम रूपी सोरेन है इनके दो भाई एवं एक बहन है।

    इन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई पटना हाई स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा हेतु रांची के बीआईटी मेसरा कॉलेज में दाखिला लिया लेकिन बिना बीटेक की डिग्री हासिल किए बाहर हो गए।

    हेमंत सोरेन की राजनीतिक कैरियर!

    हेमंत सोरेन ने राजनीति में आने के बाद साल 2005 में झारखंड से चुनाव लड़ा लेकिन वह स्टीफन मरांडी से हार गए। साल 2009 में राज्यसभा से उन्हें सदस्य के रूप में चुना गया।

    हेमंत सोरेन प्रथम बार झारखंड के मुख्यमंत्री साल 2013 में बने। साल 2013 में 13 जुलाई से पहले झारखंड में राष्ट्रपति शासन लागू था इसके बाद राष्ट्रपति शासन हटाने के बाद मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन को नियुक्त किया गया। इन्होंने 15 जुलाई 2013 को झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इन्होंने ज्यादा दिनों तक मुख्यमंत्री का कार्यभार नहीं संभाल यह साल 2023 से साल 2014 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। महागठबंधन की सरकार में इन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया उस समय महागठबंधन सरकार में राजद , झामुमो एवं कांग्रेस पार्टी शामिल था यह 2019 से लेकर 31 जुलाई 2024 तक मुख्यमंत्री रहे। 31 जुलाई को जमीन घोटाले मामले में अपराधी के तौर पर इन्होंने झारखंड मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चंपई सोरेन को झारखंड का अगला मुख्यमंत्री बनाया गया।

    (Hemant Soren) हेमंत सोरेन पत्नी!

    हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन हैं। इन दोनों की शादी साल 2006 में हुई थी। कल्पना उड़ीसा की रहने वाली हैं। इनके दो बेटे हैं। कल्पना सोरेन बिजनेस वूमेन है साथ ही साथ यह एक प्ले स्कूल का भी संचालन करती हैं।

    JHARKHAND WEATHER

    Related articles

    Latest posts