Sunday, March 23, 2025
HomeभारतUttar Praneshकाशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़ी पांच रहस्यमई बातें, जिसे आपने पहले कभी...

काशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़ी पांच रहस्यमई बातें, जिसे आपने पहले कभी नहीं सुना होगा!

काशी विश्वनाथ मंदिर हिंदुओं का पवित्र स्थल माना जाता है। यह हिंदू धर्म के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण स्थान है। यह मंदिर वाराणसी का सबसे प्रमुख मंदिर है। प्रत्येक वर्ष देश भर के श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन हेतु आते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आपको काशी से जुड़े पांच ऐसी रहस्यमई बातें बताऊंगा जो आपने कभी नहीं सुना होगा।

1, अहिल्याबाई होल्कर के सपने में आए थे भगवान शिव!

मुगल काल में मंदिर को कई बार नष्ट किया गया और लूट गया जिसके बाद अहिल्याबाई होल्कर ने मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया था। अहिल्याबाई ने मंदिर निर्माण के लिए तब सोचा जब उनके सपने में साक्षात भगवान शिव आए थे।

2, अकबर ने मंदिर बनाने की दी थी अनुमति!

मुगल काल में कई बार इस पर आक्रमण हुआ और इस मंदिर को लूट गया। हालांकि अकबर ने मूल मंदिर निर्माण के लिए आदेश दिया और मंदिर का निर्माण भी हुआ लेकिन बाद में औरंगजेब ने फिर से इस मंदिर को नष्ट करवा दिया और वहां एक मस्जिद बनवा दिया जिसका नाम ज्ञानवापी रखा गया।

3, त्रिशूल के नोक पर भगवान शिव करेंगे काशी की रक्षा!

कहा जाता है कि जब दुनिया अंत के कगार पर होगी तब भगवान शिव काशी की रक्षा अपने त्रिशूल की नोक पर करेंगे। भगवान शिव के काशी की रक्षा करने का वर्णन हिंदू पौराणिक कथाओं में मिलता है।

4, भगवान शिव किए थे यहां निवास!

कहा जाता है कि भगवान शिव कुछ समय के लिए इस मंदिर में निवास किए थे। भगवान शिव को काशी के संरक्षक कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि जब पृथ्वी की निर्माण हो रही थी तो सबसे पहले सूर्य की प्रकाश काशी विश्वनाथ मंदिर पर पड़ी थी।

5, काशी के लोग होते हैं बुद्धिमान!

काशी के लोग बहुत ही बुद्धिमान होते हैं यहां के कई लोग नेता , अभिनेता , संगीतकार बने हैं। कहा जाता है काशी प्राचीन संगीत घरानों में से एक है। काशी को कलाकारों की नगरी कहा जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments