Friday, March 21, 2025
Homeभारतअंतरिक्ष से जुड़ी ऐसी बातें जिसे शायद ही कोई जानता होगा!

अंतरिक्ष से जुड़ी ऐसी बातें जिसे शायद ही कोई जानता होगा!

शायद ही कोई जानता होगा अंतरिक्ष के यह रहस्य। आईए जानते अंतरिक्ष से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें। स्पेस को लेकर कई रिसर्चेस किए गए हैं जिससे उसके रहस्यों के बारे में पता लगा है। इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आपको उन्हें रिसर्च से जुड़ी अंतरिक्ष से जुड़े ऐसी तथ्य बताऊंगा जिसे जान आप हैरान रह जाएंगे।

1__अंतरिक्ष में उगते एवं डूबते सूर्य का रंग दिखता है ब्लू!

पृथ्वी पर उगने एवं डूबते सूर्य का रंग लाल दिखाई देता है वही अंतरिक्ष में उगते एवं डूबते सूर्य का रंग नीला दिखाई पड़ता है। सूर्य के सबसे नजदीकी ग्रह बुध है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सबसे गर्म ग्रह शुक्र को माना जाता है।

2__अंतरिक्ष पड़ा है वीरान!

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अंतरिक्ष खोखली है एवं वीरान पड़ी है। यहां किसी भी प्रकार की ध्वनि नहीं सुनाई देती है। यहां आपको कुछ भी सुनाई नहीं देगा इसका कारण है अंतरिक्ष में कोई भी वायुमंडल नहीं है जिस वजह से ध्वनि के पास यात्रा करने के लिए कोई मीडियम नहीं होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि अंतरिक्ष यात्री किस प्रकार संचार करते होंगे तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि वे अपनी बाद एक दूसरे तक पहुंचाने के लिए रेडियो का इस्तेमाल करते हैं रेडियो की तरंगे अभी भी भेजा और प्राप्त किया जा सकता है।

3__अंतरिक्ष में रोया नहीं जा सकता!

जी हां आप यह जानकर हैरान हो रहे होंगे कि अंतरिक्ष में नहीं रोया जा सकता। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण नहीं है इस कारण वहां आंसू नहीं गिर सकते। ऐसे में अगर कोई वहां रोना चाहता है तो वह चाह कर भी नहीं रो सकता एवं चांद पर जो पहला व्यक्ति गया था उसके पैरों का निशान अभी भी मौजूद है क्योंकि वहां पृथ्वी की तरह हवा नहीं चलती।

4__पृथ्वी के धूलकण से भी अधिक तारे हैं मौजूद!

अंतरिक्ष से जुड़ी हैरान कर देने वाली बात यह है कि जितना पृथ्वी पर धूलकण है उससे भी अधिक वहां पर तारे मौजूद हैं। अंतरिक्ष की विशाल आकार की वजह से अभी तक निश्चित अनुपात तय नहीं कि गई है कि वहां पर तारों की संख्या कितनी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments