अपने प्यार के साथ सादी करने का हर कोई का सपना होता है। हर कोई यही चाहता है कि उसकी शादी उसके पसंदीदा व्यक्ति से हो। कई कपल्स शादी करके अपने प्यार को रिश्तों में भी बदलते हैं। क्या आप भी अपने प्यार को रिश्ते में बदलना चाहते हैं? क्या आप भी अपने पार्टनर के साथ शादी रचाना चाहते हैं? अगर हां तो अपने पार्टनर से शादी करने से पहले इस आर्टिकल को जरूर पढ़े।
कई बार रिश्ते अच्छे से नहीं चल पाते हैं जिस वजह से बाद में शादी टूट जाती है इसलिए मैं आपको लव मैरिज होने के बाद होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी प्रदान करूंगा जिससे आपको सहायता मिलेगी। अगर आप पहले ही नुकसान पर अमल कर लेंगे तो आपको बाद में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
प्यार में हो जाती है कमी!
लव मैरिज करने के कई फायदे होते हैं तो कई नुकसान भी होते हैं। चलिए मैं आपको लव मैरिज के नुकसान के बारे में बताता हूं।
हर कपल्स चाहते हैं कि उनकी शादी उनके पसंदीदा लड़के या लड़की से हो लेकिन कई बार बिना सोचे समझे शादी कर लेने से बाद में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो रिश्ते टूट भी जाते हैं जिस वजह से जीवन में काफी समस्या आती है। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि लव मैरिज में ज्यादा चांस होता है कि पहले की तरह प्यार नहीं रहता प्यार में धीरे-धीरे कमी आ जाती है।
परिवार से हमेशा के लिए हो सकते हैं दूर!
प्यार होने के बाद हर कोई के मन में यही सवाल होता है कि उसके फैमिली उसके प्यार के साथ उसकी शादी करवाएंगे या नहीं। ऐसे में काफी असमंजस हो जाता है कि परिवार को चुने या पार्टनर को। अगर आप परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज करते हैं तो संभावना है कि आप अपने परिवार से हमेशा के लिए दूर हो सकते हैं और अगर आप अपने परिवार की वजह से अपने पार्टनर से शादी नहीं करेंगे तो आप अपने प्यार से हमेशा के लिए दूर हो सकते हैं।
पहले की अपेक्षा कम हो जाती है आकर्षण!
जी हां, लव मैरिज होने के बाद आकर्षण में कमी हो जाती है पहले की तरह एक दूसरे को लवर आकर्षित नहीं कर सकते। कई ऐसे केसेस देखे गए हैं जिसमें लव मैरिज हो जाने के बाद कपल्स के बीच आकर्षण कम हो जाता है।