Saturday, July 27, 2024
More
    HomeIndiaक्या आप जानते हैं अपने देश और शहरों के प्राचीन नाम!

    क्या आप जानते हैं अपने देश और शहरों के प्राचीन नाम!

    -

    क्या आप जानते हैं कि इतिहास में हमारे देश और शहरों का नाम कुछ और हुआ करता था लेकिन कई शासकों ने देश और शहरों का नाम बदल दिया। शायद ही कोई जानता होगा देश और शहरों की प्राचीन नाम, क्या आप भी जानना चाहते हैं अगर हां तो बन रहे आर्टिकल के अंत तक क्योंकि इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आपको बताऊंगा देश और कई शहरों के प्राचीन नाम।

    भारत( Bharat) का प्राचीन नाम क्या है ?

    सबसे पहले आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि प्राचीन काल में भारत का नाम भारत नहीं था इसे प्राचीन काल में आर्यावर्त कहा जाता था लेकिन राजा भरत के शासनकाल में हमारे देश का नाम भारत रख दिया गया बताया जाता है कि भारत को जम्मू द्वीप भी कहा जाता था।

    दिल्ली (Delhi) का प्राचीन नाम क्या है ?

    दिल्ली का प्राचीन नाम इंद्रप्रस्थ है इससे पूर्व दिल्ली को योगिनीपूरा कहा जाता था लेकिन यह महाभारत से भी पहले की बात है जब दिल्ली को योगिनी पूरा कहा जाता था। महाभारत काल में दिल्ली को इंद्रप्रस्थ के नाम से जाना जाता था।

    कानपुर (Kanpur) का प्राचीन नाम क्या है ?

    कानपुर को कान्हपुर कहा जाता था। इस शहर की स्थापना राजा हिंदू सिंह ने की थी उस दौरान इसे कान्हपुर कहा गया। बताया जाता है कि क्षत्रिय राजा कान्हा सोम से आते थे इसलिए उनके वंशज को कान्हनवंशी कहलाए कानपुर का  मूल नाम कान्हपुर है।

    औरंगाबाद (Aurangabad) का प्राचीन नाम क्या है ?

    बताया जाता है कि औरंगाबाद को कभी खडकी कहा जाता था लेकिन मुगल काल में औरंगजेब के नाम पर इसे औरंगाबाद कहा गया, हालांकि वर्तमान में इसे औरंगाबाद ही कहा जाता है लेकिन छत्रपति शिवाजी के पुत्र संभाजी के नाम पर इस स्थान का नाम संभाजी नगर रखने का मांग काफी दिनों से हो रहा है, उद्धव ठाकरे ने तो अपने कई भाषण में औरंगाबाद को संभाजी नगर कहा है।

    भोपाल (Bhopal) का प्राचीन नाम क्या है

    भोपाल में राजा भॊजपाल ने झील का निर्माण करवाया था इसलिए भोपाल को झीलों की नगरी और राजा भोज की नगरी कहा जाता है। प्राचीन काल में भोपाल को भॊजपाल नाम से जाना जाता था।

    हैदराबाद (Haidrabad) का प्राचीन नाम क्या है ?

    बताया जाता है कि हैदराबाद को सबसे पहले मोतियों का शहर कहा जाता था। भारत के छठे सबसे बड़े आबादी वाला इस शहर को गोलकुंडा कहा जाता था लेकिन इतिहास के कई किताबों में हैदराबाद का नाम भाग्य नगर लिखा हुआ पाया गया है। हैदराबाद में भाग्यलक्ष्मी मंदिर का निर्माण हुआ था इसलिए इसे भाग्य नगर कहा जाता था।

    लखनऊ (Lucknow) का प्राचीन नाम क्या है ?

    बताया जाता है कि प्रभु श्री राम ने अपने अनुज भाई लक्ष्मण को राज्य करने के लिए लखनऊ दिया था इसलिए लखनऊ को रामायण काल में लक्ष्मण पुर कहा जाता था। बाद में लोगों ने इसके उच्चारण बदलकर इसे लखनपुर कहा और लखनपुर से ही यह लखनऊ बन गया।

    अहमदाबाद (Ahmadabad) का प्राचीन नाम क्या है ?

    अहमदाबाद को भारत के मैनचेस्टर के रूप में जाना जाता है।  11वीं शताब्दी में इसे आशावल के नाम से जाना जाता था। 600 साल से पहले अहमदाबाद को कर्णावती के नाम से जाना जाता था। बता दें कि अहमदाबाद का नाम, अहमदाबाद सुल्तान अहमद के नाम पर पड़ा।

    अलीगढ़ (Aligarh) का प्राचीन नाम क्या है ?

    प्राचीन समय में अलीगढ़ को कोल या कोइल कहा जाता था। लेकिन सैयद वंश काल में इसका नाम बदल दिया गया सैयद वंश काल में इस शहर को अलीगढ़ कहा गया। अलीगढ़ के कोल नाम होने के पीछे का कारण बताया जाता है कि इस स्थान पर या तो किसी ऋषि का नाम कोल होगा या कोल नाम का राजा हो सकता है या फिर यहां जो जनजाति निवास करते थे उन्हें कोल कहा जाता होगा।

    JHARKHAND WEATHER

    Related articles

    Latest posts