Friday, March 21, 2025
Homeभारतपृथ्वी से जुड़ी यह चौंकाने वाली फैक्ट्स, शायद ही कोई जानता होगा!

पृथ्वी से जुड़ी यह चौंकाने वाली फैक्ट्स, शायद ही कोई जानता होगा!

सौरमंडल का एकमात्र पृथ्वी ही ऐसा ग्रह है जहां जीवन संभव है। अंतरिक्ष से देखने पर पृथ्वी का रंग नीला दिखाई पड़ता है लेकिन तकरीबन साढ़े चार अरब वर्ष पूर्व पृथ्वी गर्म गोले के रूप में था पृथ्वी के पूर्व रूप को देखकर अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता था कि कभी पृथ्वी पर जीवन संभव हो पाएगा ऐसे ही अमेजिंग फैक्ट्स आज मैं आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताऊंगा।

पृथ्वी पर पानी की कमी नहीं होगी!

कुछ लोगों का मानना है कि पृथ्वी पर कभी भी पानी की कमी नहीं होगी क्योंकि पृथ्वी पर पानी भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। अगर आपका भी ऐसा ही मानना है कि पृथ्वी पर कभी पानी की कमी नहीं होगी तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पृथ्वी पर जल की उपलब्धता तो भरपूर है लेकिन पृथ्वी पर मौजूद जल की मात्र तीन प्रतिशत पीने लायक है बाकी 97% पानी पीने लायक नहीं है। कई वैज्ञानिकों का कहना है कि पृथ्वी पर पानी की वजह से थर्ड वर्ल्ड वॉर हो सकता है।

सूर्य से अत्यधिक छोटी है पृथ्वी!

अंतरिक्ष से देखने पर पृथ्वी का रंग नीला दिखाई देता है इसलिए पृथ्वी को नीला ग्रह कहा जाता है। पृथ्वी से जब हम सूर्य की ओर देखते हैं तो हमें लगता है कि सूर्य की आकर पृथ्वी के समान ही है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है सूर्य पृथ्वी पर से देखने में भले ही पृथ्वी की समान आकार की दिखे लेकिन सूर्य पृथ्वी से 13 लाख गुना बड़ा है। पृथ्वी पर सूर्य की रोशनी पहुंचने में 8 मिनट का समय लगता है।

पृथ्वी पर सोने से 1.5 फीट गहरी परत बैठाई जा सकती है!

भले ही हर इंसान सोना अफोर्ड नहीं करता हो क्योंकि सोने की महंगाई इतनी ज्यादा है कि हर इंसान के लिए अफॉर्डेबल नहीं है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि धरती पर इतना ज्यादा सोना है कि पूरी पृथ्वी पर 1.5 फीट गहरी एक परत बैठाई जा सकती है।

पृथ्वी की जमीन समतल क्यों है?

जब भी हम पृथ्वी को देखते हैं तो हमें लगता है कि जब पृथ्वी गोल है तो पृथ्वी की भूमि समतल क्यों आपको जानकर हैरानी होगी कि पृथ्वी का आकार इतना बड़ा है कि पृथ्वी पर एक इंसान चींटी के बराबर भी नहीं है एवं पृथ्वी की तुलना में हम इंसान रेत के कण के बराबर भी नहीं है।

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments