Saturday, July 27, 2024
More
    HomeBiographyPriyanka Chopra biography: शानदार फिल्में देने के बावजूद भी प्रियंका को करना...

    Priyanka Chopra biography: शानदार फिल्में देने के बावजूद भी प्रियंका को करना पड़ा था रिजेक्शन्स का सामना !

    -

    प्रियंका चोपड़ा अपनी निजी जीवन के बारे में खुलकर बातें करती है वह हमेशा अपने अच्छे बुरे अनुभव साझा करने में कतराती नहीं हैं। उन्होंने ‘रीड द रूम’ पॉडकास्ट में अपने रिजेक्शंस को लेकर बातें की। वह कहती है कि रिजेक्शन का एहसास होना अच्छी बात नहीं है यह दुख जताने जैसा है मैंने ऐसा किया है फिर मैं आगे बढ़ गई। अपनी मेहनत के दम पर प्रियांका बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक शोहरत बटोरी लेकिन उनका सफर आसान नहीं रहा, उन्होंने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में की लेकिन उन्हें कई बार रिजेक्शन्स का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड से हॉलीवुड में जाने तक का सफर कठिनाइयां से भरा था। वह जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘हिट्स ऑफ़ स्टेटस’ में दिखेंगी। चलिए जानते हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बारे में।

    यह भी पढ़े :

    प्रियंका चोपड़ा का जन्म कब और कहां हुआ था ?

    प्रियंका चोपड़ा का जन्म झारखंड के जमशेदपुर में 18 जुलाई 1982 ई को हुआ था। प्रियंका के माता-पिता भारतीय सेना में चिकित्सक थे। जिस वजह से प्रियंका देश के कई जगहों पर रही हैं। प्रियंका जब 13 साल की थी तो उन्हें पढ़ाई करने के लिए यूनाइटेड स्टेट्स (United State) भेज दिया गया था। प्रियंका ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वहां उनके सांवले रंग के कारण लोग उन पर हंसते थे और मजाक उड़ाते थे। पढ़ाई पूरा करने के 3 साल बाद प्रियंका वापस इंडिया आई और आर्मी स्कूल बरेली से अपनी शिक्षा पूरा की। साल 2000 में वह मिस इंडिया का खिताब जीती इसके बाद उन्हें फिल्म करने की काफी ऑफर आने लगे।

    प्रियंका चोपड़ा करियर (Priyanka Chopra Career)

    प्रियंका चोपड़ा एक अभिनेत्री के साथ-साथ मॉडल, फिल्म निर्माता एवं सिंगर भी हैं।

    प्रियंका चोपड़ा एक इंजीनियर बनना चाहती थी लेकिन उनके माता-पिता चाहते थे कि वह एक एक्ट्रेस बने और इस सफर में उनके माता-पिता ने काफी सपोर्ट किया। मिस इंडिया की खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत साउथ फिल्म थमिज़हन से की, इन्होंने बॉलीवुड में पहला कदम फिल्म द हीरो लव स्टोरी ऑफ स्पाई में रखा। प्रियंका ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कार मिले इसके साथ-साथ प्रियंका हॉलीवुड में भी नाम कमा रही हैं। उन्होंने अपने हॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2015 में की थी।

    प्रियंका चोपड़ा हिट मूवी (Priyanka Chopra hit movie)

    बर्फी

    लव स्टोरी 2050

    दिल धड़कने दो

    अंजना अनजाने

    चमकू

    मुझसे शादी करोगी

    बाजीराव मस्तानी

    बरसात

    अंदाज

    दोस्ताना

    अग्निपथ

    तेरी मेरी कहानी

    चमकु द स्काई इस पिंक

    फैशन

    प्रियंका चोपड़ा हसबैंड (Priyanka Chopra Husband)

    प्रियंका ने जब अपनी हॉलीवुड करियर की शुरुआत की तब उन्होंने हॉलीवुड के सिंगर और अभिनेता निक जोनास को डेट करना शुरू किया उसके बाद दोनों कपल्स ने साल 2018 में शादी कर ली।

    प्रियंका चोपड़ा डॉटर (Priyanka Chopra Daughter)

    प्रियंका चोपड़ा ने साल 2022 में सेरोगेसी के जरिए बेबी गर्ल का स्वागत किया। बता दे कि प्रियंका ने अपनी बेबी गर्ल का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनास रखा।  प्रियंका और निक जोनास की मालती पहली संतान है।

    JHARKHAND WEATHER

    Related articles

    Latest posts