Saturday, July 27, 2024
More
    HomeEntertainmentBhojpuriArchana Singh biography: समाज के साथ-साथ परिवार वालों ने भी छोड़ दिया था...

    Archana Singh biography: समाज के साथ-साथ परिवार वालों ने भी छोड़ दिया था साथ, फिर भी भोजपुरी के टॉप अभिनेत्री में नाम शुमार!

    -

    अर्चना सिंह भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्मों में अभिनय करती हैं। अर्चना अभिनेत्री के साथ-साथ एक मॉडल भी है। इन्होंने बहुत कम उम्र से ही अभिनय दुनिया में कदम रखा और आज ये भोजपुरी सिनेमा की सबसे हॉट हीरोइनों में से एक है। मशहूर अभिनेत्री अर्चना सिंह ने भोजपुरी सिनेमा में साल 2013 में कदम रखा उनकी पहली फिल्म “सबसे बड़ा मुजरिम” थी। इस फिल्म में उन्होंने इतना अच्छा अभिनय किया कि लोग इनके दीवाने बन गए। इस फिल्म के जरिए वह रातों रात स्टार बन गईं इस फिल्म के बाद यह अक्सर चर्चा में रहने लगीं इनके फैंस इनके बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। क्या आप अभी अर्चना सिंह के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं आइए हम आपको अर्चना सिंह की आरंभिक जीवन , शिक्षा ,जन्म , फैमिली एवं करियर के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हैं।

    अर्चना सिंह की आरंभिक जीवन!

    अर्चना सिंह का जन्म 1 जनवरी 1991 में बिहार राज्य के भभुआ में हुआ था। अर्चना ने अपनी फैमिली के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। उनकी फैमिली की बात करें तो यह ज्यादा निजी मामलों को पब्लिक नहीं करती हैं। अर्चना सिंह की शिक्षा में खास रुचि नहीं थी इन्हें पढ़ने से ज्यादा स्कूल में होने वाले कार्यक्रम में रुचि रहता था। इन्होंने अपनी आरंभिक शिक्षा अपने निवास स्थान से पूरी की। अर्चना ने स्कूली जीवन से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिए थे। अपने स्कूल के कार्यक्रम में यह बढ़-चढ़कर भाग लेती थी तथा इन्हें लोग खूब सराहते थे।

    अर्चना के लिए आसान नहीं था एक्ट्रेस बनना!

    अर्चना बचपन से ही एक एक्ट्रेस बनना चाहती थी। अर्चना जब छोटी थी तो अपने विद्यालय में होने वाले कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेती थी। उनके परिवार वाले चाहते थे कि यह पढ़ाई में बेहतर करें लेकिन उनकी रुचि अभिनय में ज्यादा थी। इन्हें अभिनय करना पसंद था इसलिए इन्होंने अपने करियर का चुनाव अपने पसंद से ही किया शुरुआत में इन्हें बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ा था इन्हें समाज एवं अपने परिवार से भी लड़ना पड़ा था। इन्होंने सारे समस्याओं को पीछे छोड़ अपना हंड्रेड दिया और आज यह भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री में से एक हैं।

    इन्होंने भोजपुरी सिनेमा में “सबसे बड़ा मुजरिम”फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। “सबसे बड़ा मुजरिम” फिल्म साल 2013 में आई थी। इस फिल्म ने उन्हें खास पहचान दिया इस प्रकार वे इस फिल्म के बाद काफी चर्चा में रहने लगी। यह अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। यह प्रायः लिप्सिंग , डांसिंग वीडियो अपलोड करते रहती हैं जिसे लोग खूब पसंद करते हैं। इनका इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

    अर्चना सिंह सुपरहिट फिल्म!

    सबसे बड़ा मुजरिम

    राम मिलाई जोड़ी

    दिल भईल दीवाना

    बम बम बोल रहा है काशी

    जीतब अब हम प्यार के बाजी

    विजयपथ अहम जग

    JHARKHAND WEATHER

    Related articles

    Latest posts