Saturday, July 27, 2024
More
    HomeBiographyDelhi Viral Vada Pav Girl Biography In Hindi : Name, Age, Husband,...

    Delhi Viral Vada Pav Girl Biography In Hindi : Name, Age, Husband, Networth And More

    -

    Delhi viral Vada Pav girl: कौन है दिल्ली की बड़ा पाव गर्ल जो आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती है। सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर वह अभी छाई हुई हैं। दरअसल वह लड़की बड़ा पाव के लिए मशहूर है, उनके यहां का बड़ा पाव इतना फेमस है कि दूर-दूर से लोग उनके यहां आते हैं। कभी बड़ा पाव को लेकर तो कभी अन्य कारणों से वह लोगों के बीच बनी रहती है। इस बार सुर्खियों में आने की वजह यह है कि उन्होंने फोर्ड मस्टैंग (Ford Mustang) खरीदा है, जिसकी कीमत एक करोड़ है इसके साथ ही उन्होंने आईफोन 15 भी खरीदा। आईए जानते हैं बड़ा पाव गर्ल के अर्श से लेकर फर्श तक की कहानी।

    यह भी पढ़े

    Who Is Vada Pav Girl

    Who is the viral girl selling Vada Pav: वडा पाव गर्ल का असली नाम चंद्रिका गेर दीक्षित (Chandrika Ger Dikshit) है लेकिन यह बड़ा पाव गर्ल नाम से प्रसिद्ध हैं। चंद्रिका दीक्षित मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं लेकिन यह अभी दिल्ली में रहती हैं और वडा पाव बेचती हैं। चंद्रिका जब छोटी थी तभी उनकी माता की मृत्यु हो गई थी उसके बाद उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी और चंद्रिका को दादी के पास भेज दिया था। कुछ समय बाद दादी की मृत्यु हो गई जिसके बाद चंद्रिका दिल्ली आकर रहने लगी। दिल्ली से ही इन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और काम करना शुरू किया। चंद्रिका दीक्षित ने सबसे पहले हल्दीराम कंपनी में जॉब किया। लेकिन कुछ समय बाद जॉब छोड़ अपना एक वडा पाव स्टॉल खोला जिसे चंद्रिका और उनके पति मिलकर चलते हैं। चंद्रीका तब फेमस हुई जब बड़े-बड़े ब्लॉगर्स ने उनके पास आकर वीडियो शूट करनी शुरू की। ब्लॉगर्स को देखकर कई लोग उनके यहां वडा पाव खाने पहुंचने लगे और अब तो चंद्रिका दीक्षित के पास बड़ा पाव खाने के लिए लंबी लाइन लगती है।

    वडा पाव गर्ल हसबैंड नेम (Vada Pav Girl Husband Name)

    चंद्रिका दीक्षित की शादी यश गेरा दीक्षित से शादी की है इन दोनों कपल्स के एक बेटा है जिसका नाम रूद्र है। चंद्रिका दीक्षित और यश गेरा दीक्षित मिलकर दिल्ली में वडा पाव स्टॉल चला रहे हैं।

    वडा पाव गर्ल नेट वर्थ (Vada Pav Girl Net Worth)

    एक अनुमान के मुताबिक वडा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित के पास लगभग 15 लख रुपए है। इसके साथ ही उनके पास एक लग्जरी कार फोर्ड मस्टैंग है जिसकी कीमत 1 करोड रुपए है। हर महीने चंद्रिका दीक्षित चार लाख रुपए कमाती हैं।

    वडा पाव गर्ल विवाद (Vada Pav Girl Controversy)

    कुछ समय पहले चंद्रिका दीक्षित की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें वह रोते हुए नजर आ रही थी और वह यह कहते हुए नजर आ रही थी कि उनकी स्टॉल हटाने की कोशिश की जा रही है।

    बड़ा पाव गर्ल अक्सर विवादों में से घिरती रहती हैं हाल ही में उन्होंने अपने स्टॉल के पास भंडारा का आयोजन किया था जिस दौरान स्थानीय लोगों में झगड़ा हो गई थी और किसी ने पुलिस को कंप्लेन कर दिया जिसके बाद पुलिस उन्हें पकड़ कर ले गई थी हालांकि बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ भी दी।

    JHARKHAND WEATHER

    Related articles

    Latest posts