Wednesday, March 12, 2025
HomeBiographyRahul Gandhi Biography: Birthday, Education, राजनीतिक जीवन

Rahul Gandhi Biography: Birthday, Education, राजनीतिक जीवन

Rahul Gandhi Biography: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाती राजीव गांधी के पुत्र हैं। ये फिलहाल कांग्रेस पार्टी के युवा नेता हैं। राहुल अक्सर राजनीति में नाकामयाबी की वजह से चर्चा में रहते हैं। वे नाकामयाब तो होते हैं लेकिन कभी हार नहीं मानते इस प्रकार कभी कभार उन्हें राजनिति में कामयाबी भी मिलती है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का जन्म 19 जून 1970 ई को देश की राजधानी दिल्ली में होली फैमिली में हुआ था। जिस वक्त राहुल गांधी का जन्म हुआ था उनकी दादी देश की प्रधानमंत्री थीं। राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) जो भारत के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके हैं एवं उनकी माता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) कांग्रेस पार्टी में अग्रणी भूमिका निभाई। राहुल गांधी को राजनीति विरासत में मिली है इसलिए इन्होंने करियर के रूप में राजनीति चुना।

राहुल गांधी शिक्षा (Rahul Gandhi Education)

दादी इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की हत्या के बाद राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की स्कूली शिक्षा घर पर ही हुई। उच्च शिक्षा हेतु राहुल गांधी ने दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज में दाखिला लिया इसके बाद इन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय (Harvard University) में दाखिला लिया। सन 1991 में अपने पिता की हत्या के बाद इन्होंने कॉलेज चेंज कर लिया वे आगे की पढ़ाई रोलिंस कॉलेज (rollins college) से किए। इन्होंने मास्टर की डिग्री ट्रिनिटी कॉलेज कैंब्रिज (Trinity College Cambridge) से लिया।

मास्टर की डिग्री लेने के बाद उन्होंने यूनाइटेड किंगडम में एक परामर्श फर्म के साथ काम किया इसके बाद वे मुंबई वापस आए और यहां एक फर्म स्थापित किया।

राजनीतिक जीवन

राहुल गांधी ने राजनीतिक कैरियर (career) की शुरुआत साल 2004 से की। 2004 में यह लोकसभा चुनाव के लिए चयनित किए गए। 2004 से 2009 सीट बरकरार रखी और आगे भी 2013 तक इन्होंने अपनी सीट बरकरार रखी। इसके बाद साल 2013 में इन्हें कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया साल 2014 में इन्हें लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया लेकिन भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata party) से इन्हे बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रदर्शन थोड़ी अच्छी रही इसके बावजूद भी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को पार्टी के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देना पड़ा।

राहुल गांधी ने क्यों नहीं की शादी

Rahul Gandhi married life: दरअसल जब राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से यह सवाल पूछा गया कि आप अच्छे और स्मार्ट दिखते हैं फिर भी आपने शादी क्यों नहीं किया? इस पर राहुल गांधी ने जवाब दिया कि वह कांग्रेस पार्टी (Congress party) और अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित है इसलिए उन्होंने शादी के लिए नहीं सोचा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments