Sunday, September 8, 2024
More
    HomeBiographyAwadhesh Prasad Biography In Hindi: Awadhesh Prasad Name, Age, Political Career, Profession,...

    Awadhesh Prasad Biography In Hindi: Awadhesh Prasad Name, Age, Political Career, Profession, Political Party Name And More

    -

    Awadhesh Prasad Biography: अवधेश प्रसाद ने अयोध्या सीट (पूर्व में फैजाबाद) से जीत दर्ज कर बीजेपी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। उम्मीद जतायी जा रही थी कि अयोध्या  से बीजेपी पार्टी की जीत होगी, लेकिन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अवधेश प्रसाद ने जीत हासिल कर सभी को चौंका दिया। बता दे की अवधेश प्रसाद ने भाजपा नेता लल्लू सिंह को 54,567 वोटों से हराया। भाजपा नेता लल्लू सिंह पिछले दो बार से अयोध्या सीट से विजई प्राप्त कर रहे थे।

    कौन है अवधेश प्रसाद (Who Is Awadhesh Prasad)

    अवधेश प्रसाद का जन्म 31 जुलाई को 1945 में हुआ था। यह एक भारतीय राजनेता हैं जो वर्तमान समय में फैजाबाद अब अयोध्या सीट से लोकसभा सांसद हैं। इसके साथ ही वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं। यह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को अपना गुरु मानते हैं। यह राजनीति में आने से पूर्व वकालत किया करते थे लेकिन आपातकाल के बाद राजनीति में आने के लिए वकालत छोड़ दी।

    अवधेश प्रसाद राजनीतिक करियर (Awadhesh Prasad Political Career)

    अवधेश प्रसाद मात्र 21 वर्ष की उम्र में ही राजनीति से जुड़ गए थे। वे 21 वर्ष की उम्र में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व वाले भारतीय क्रांति दल में शामिल हो गए, बता दे कि वह चौधरी चरण सिंह को अपना गुरु मानते हैं और उनके ही कहे हुए बातों पर चलते हैं। उन्होंने विधानसभा का चुनाव  1974 में अयोध्या जिले के सहावाल से लड़ा था, इन्होंने फैजाबाद अब अयोध्या से इमरजेंसी विरोध संघर्ष समिति से सहसंयोजक का कार्य भार संभाला और इसी दौरान वे गिरफ्तार भी हुए थे।

    1981 में अवधेश प्रसाद जनता दल एवं लोक दल दोनों दलों के महासचिव थे, 1992 में इन्होंने मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर सपा पार्टी की स्थापना की इसके बाद इन्हें सपा पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और केंद्रीय संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाया गया। बाद में इन्हें सपा के राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया।

    1996 में अवधेश प्रसाद ने अकबरपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा लेकिन इन्हें हार का सामना करना पड़ा। बता दे की अवधेश प्रसाद 9 बार विधायक रहे और उत्तर प्रदेश में 6 बार मंत्री बने।

    2024 के लोकसभा चुनाव में इन्होंने भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह को 54,567 मतों से हराया।

    JHARKHAND WEATHER

    Related articles

    Latest posts