डिंपल यादव एक भारतीय राजनेत्री हैं जो यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी हैं। वर्तमान में यह मैनपुरी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। मैनपुरी सीट से चुनाव लड़ने से पूर्व डिंपल यादव कन्नौज सीट से दो बार सांसद रह चुकी है। इस आर्टिकल में डिंपल यादव से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी साझा की गई है अगर आप उनसे संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
कौन है डिम्पल यादव (Who Is Dimple Yadav)
डिंपल यादव एक भारतीय राजनेत्री हैं। इनका जन्म 15 जनवरी 1978 ई को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था। वर्तमान में डिंपल यादव लोकसभा की सदस्य हैं। बता दे की साल 2022 में लोकसभा के सदस्य के रूप में इन्हें चयनित किया गया था। डिंपल यादव मुख्य रूप से उत्तराखंड की रहने वाली है।
डिम्पल यादव ने अपनी शिक्षा पुणे, बठिंडा और अंडमान और निकोबार द्वीप और आर्मी पब्लिक स्कूल , नेहरू रोड, लखनऊ से प्राप्त की हैं।
डिम्पल यादव राजनैतिक करिअर (Dimple Yadav Political Career)
डिंपल यादव ने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत साल 2009 में किया था। 2009 में डिंपल यादव ने फैजाबाद के लोकसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ा लेकिन इन्हें हार का सामना करना पड़ा, साल 2012 में लोकसभा उपचुनाव के दौरान कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र से डिम्पल यादव सांसद चुनी गईं और उत्तरप्रदेश के कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र की एकमात्र निर्विरोध महिला होने के कारण उन्हें उपचुनाव में जीत प्राप्त हुई। पहली बार जीत के बाद फिर से डिंपल यादव ने 2014 में कन्नौज सीट से चुनाव लड़ा और इन्हें दूसरी बार भी जीत हासिल हुई, साल 2019 में यह बसपा एवं सपा महागठबंधन से चुनाव लड़ी लेकिन इस बार यह चुनाव नहीं जीत पाई। 2022 में मुलायम सिंह के मृत्यु के बाद इन्हें मैनपुरी से सांसद चुना गया। बता दे की साल 2024 में डिंपल यादव मैनपुरी सीट समाजवादी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रही है।
डिम्पल यादव पति (Dimple Yadav Husband)
डिंपल यादव अखिलेश यादव से एक फ्रेंड के तौर पर मिली थी लेकिन बाद में दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और साल 1999 में दोनों कपल्स शादी की बंधन में बंध गए। इन दोनों कपल्स के तीन बच्चे हैं।