ध्रुव राठी एक यूट्यूबर और ब्लॉगर हैं। इसके साथ ही यह न्यूज़ कंपनी में कंटेंट आर्टिकल भी लिखते हैं। अपने वीडियो के चलते अक्सर यह विवादों में फंसे रहते हैं। ध्रुव राठी सबसे चर्चित सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं में से एक हैं। इनके सोशल मीडिया पर 15.9 मिलियन सब्सक्राइबर है। यह अक्सर सामाजिक, राजनीतिक और पर्यावरणीय मुद्दों पर वीडियो बनाते रहते हैं। आपने भी कभी ना कभी ध्रुव राठी का वीडियो जरूर देखा होगा। क्या आप जानना चाहते हैं कि ध्रुव राठी कौन है? कहां के रहने वाले हैं? आखिर यह इतना प्रसिद्ध क्यों हैं? तो चलिए मैं आपको बताता हूं।
यह भी पढ़े :
- अक्टूबर माह में आने वाले सभी त्योहारों की सूची
- Online Pooja Items: ऑनलाइन पूजा सामग्री कैसे मंगवाए |Online Puja Store |Puja Items |Nandi Emart
- September festival
- नया ट्रैफिक रूल, अब बिना हेलमेट वाले लोगों को नहीं दी जाएगी ग्रीन सिग्नल
- सरकारी ऑफीसर बनते ही पत्नी ने पति को दिया धोखा
आरंभिक जीवन एवं शिक्षा (Education)
ध्रुव राठी का जन्म हरियाणा में 8 अक्टूबर 1994 को एक जाट परिवार में हुआ था। ध्रुव राठी ने अपनी आरंभिक शिक्षा हरियाणा एवं दिल्ली से प्राप्त किया। इसके बाद वे उच्च शिक्षा हेतु जर्मनी चले गए। राठी ने जर्मनी के कार्लज़ूए इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की, इसके बाद उन्होंने वहीं अक्षय ऊर्जा में अपने मास्टर की विशेषज्ञता भी पूरी की थी।
ध्रुव राठी करियर (Dhruv Rathi career)
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ध्रुव राठी जर्मनी से वापस इंडिया आ गए और यहां उन्होंने ध्रुव राठी नाम से यूट्यूब पर एक चैनल बनाया। अपने चैनल के जरिए उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक और पर्यावरणीय मुद्दों पर वीडियोस बनाना शुरू किया। शुरुआत में ध्रुव ट्रैवलिंग से रिलेटेड वीडियो बनाते थे बाद में यह अन्य मुद्दों पर वीडियो बनाने लगे। अपने करियर में उन्होंने कई विवादों का सामना किया है।
पहली बार ध्रुव विवादों में तब फंसे जब उन्होंने अभिनेत्री कंगना रनौत के पाखंड की आलोचना किया, कंगना की पाखंड का आलोचना उन्हें भारी पड़ी, आलोचना करने के बाद उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो बनाया था जिसमें भारत का विकृत नक्शा दिखाया गया था, उस नक्शे में कश्मीर के कुछ हिस्सों को पाकिस्तान के हिस्सों के रूप में नामित किया गया था, जिससे भी विवाद पैदा हो गया। इसके अलावा और भी विवादों में यह उलझे हैं।
ध्रुव राठी की गर्लफ्रेंड कौन है (who is the girlfriend of Dhruv Rathi) ?
ध्रुव राठी की गर्लफ्रेंड का नाम जूली एलबीआर है। जूली से उनकी मुलाकात जर्मनी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान हुई थी। ध्रुव को जूली इतना पसंद आ गई थी कि उन्होंने उनसे ही शादी करने को सोचा। 24 नवंबर 2021 को ध्रुव राठी ने अपनी गर्लफ्रेंड से विवाह कर शादी के बंधन में बंध गए।