Sunday, September 8, 2024
More
    HomeSportsDC vs CSK today news: लास्ट ओवर में धोनी और जडेजा ने...

    DC vs CSK today news: लास्ट ओवर में धोनी और जडेजा ने उड़ा दी थी दिल्ली की हवाइयां, 20 रन से चुकी सीएसके!

    -

    IPL news update: दिल्ली और चेन्नई की मुकाबला काफी रोमांचित होती है। क्योंकि एक ओर गुरु महेंद्र सिंह धोनी है तो दूसरी ओर चेला ऋषभ पंत। रविवार 31 मार्च 2024 आईपीएल 17 वां सीजन  में सीएसके की हार हुई और दिल्ली कैपिटल्स की जीत। भले ही सीएसके की जीत ना हुई लेकिन लास्ट ओवर में महेंद्र सिंह की चौके और छक्के ने दिल्ली की हवाइयां उड़ा कर रख दी थी। 2024 के आईपीएल में चेन्नई की यह पहली हार हुई।

    डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ ने खेली शानदार पारी!

    DC vs CSK IPL news today: विशाखापट्टनम में ऋषभ पंत (Rishabh pant) ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से डेविड वार्नर (David Warner) और पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की जोड़ी ने शानदार शुरुआत की दोनों ने मिलकर 5.2 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। डेविड वार्नर ने 32 गेंद में अर्धशतक जड़ा जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे। वही पृथ्वी शॉ ने 27 बॉल पर 43 रन बनाया। उन्होंने भी डेविड की तरह चार चौके और दो छक्के जड़े।

    पंत ने जड़ा अर्धशतक!

    पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर के आउट होने के बाद ऋषभ पंत और मिचेल मार्श मैदान में उतरे। ऋषभ पंत (Rishabh pant) मैदान में उतरते ही मोर्चा संभाला उन्होंने तीसरी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा पंत ने पहली बार इस सीजन में अर्धशतक जड़ा। पंत ने चार चौके एवं तीन छक्के जड़े जैसे ही उन्होंने अर्द्धशतक पूरा किया मथिशा पाथिराना (Matheesha Pathirana) ने उनकी पारी की अंत कर दी। मिचेल ने 18 रन बनाया, अक्षर पटेल (Akshar Patel) 7 रन बनाए और अभिषेक पोरवाल (Abhishek porwal) ने 9 गेंद में छह रन बनाए। 20 ओवर में दिल्ली कैपिटल ने पांच विकेट पर 191 रन बनाया।

    सीएसके की शुरुआत ही रही खराब!

    सीएसके की शुरुआत ही खराब रही। पहले बल्लेबाजी करने के लिए ऋतुराज गायकवाड (Rituraj Gaikwad) और रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) की जोड़ी मैदान में उतरी। दोनों ने दो विकेट पर 7 रन ही बना पाए। इसके बाद रहाणे और मिचेल की जोड़ी उतरी। दोनों ने 8.3 ओवर में सीएसके को 50 रन के पार पहुंचाया मिचेल ने 34 रन बनाया वही अजिंक्या रहाणे (Ajinkya Rahane) ने 30 बॉल पर 45 रन बनाए। इसके बाद चेन्नई का स्कोर तीन विकेट पर 75 रन हो गया।

    मिचेल और रहाणे के आउट होने के बाद मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) और शिवम दुबे (Shivam Dubey) मिलकर 12.5 ओवर में CSK के 100 रन पहुंचा दिया। शिवम ने 17 गेंद पर 18 रन बनाया।

    लास्ट ओवर में महेंद्र सिंह ने उड़ा दी दिल्ली की हवाइयां!

    धौनी इस सीजन में पहली बार बैटिंग करते नजर आए। आखिरी ओवर में चेन्नई की 41 रन बनाने की चुनौती मिली थी। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh dhoni) ने 16 बॉल पर 37 रन बनाए वही जडेजा ने 17 बॉल पर 21 रनों की पारी खेली। माही ने 4 चौके एवं 3 छक्के जड़े। अंतिम ओवर में धोनी और रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने मिलकर दिल्ली की हवाइयां उड़ा दी थी लेकिन 20 रन से चेन्नई DC से पीछे रही।

    JHARKHAND WEATHER

    Related articles

    Latest posts