Sunday, September 8, 2024
More
    HomeBiographyRavi Dubey biography: रामायण के लक्ष्मण बनेंगे टीवी सीरियल के 'जमाई राजा'!

    Ravi Dubey biography: रामायण के लक्ष्मण बनेंगे टीवी सीरियल के ‘जमाई राजा’!

    -

    नितेश तिवारी की आगामी फिल्म रामायण (Ramayan) चर्चे में है लोग बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक इस फिल्म में राम का किरदार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) निभाएंगे वही सीता जी का किरदार में साई पल्लवी (Sai Pallavi) नजर आएंगी। इसी बीच यह खबर भी आया है कि लक्ष्मण के किरदार में टीवी सीरियल के जमाई राजा नजर आने वाले हैं। लक्ष्मण के किरदार को लेकर जमाई राजा रवि दुबे काफी चर्चे में है चलिए जान लेते हैं उनके बारे में!

    कौन है रवि दुबे, (Who is Ravi Dubey)?

    सबसे पहले यह जान लेते हैं कि आखिर रवि दुबे है कौन? रवि दुबे एक भारतीय अभिनेता है जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल “स्त्री तेरी दीवानी हो गई” से की, उनकी सबसे प्रसिद्ध टीवी सीरियल “जमाई राजा” थी बता दें कि वे जमाई राजा से प्रसिद्ध भी हैं। जमाई राजा सीरियल में रवि दुबे ने सिद्धार्थ का किरदार निभाया था। रवि दुबे ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है इसके साथ ही नच बलिए 5 और खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 में भी भाग लिया है।

    आरंभिक जीवन एवं शिक्षा (education)!

    रवि दुबे (Ravi Dubey) का जन्म 23 दिसंबर 1983 ई को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। इनके पिता का नाम श्री ज्ञान प्रकाश दुबे एवं माता का नाम सुधा दुबे है इनका पालन पोषण दिल्ली में हुआ है। और इन्होंने अपनी आरंभिक शिक्षा दिल्ली से ही प्राप्त किया उसके बाद आगे की पढ़ाई हेतु वह मुंबई चले गए। बता दे कि रवि राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मुंबई (Rajiv Gandhi institute of technology Mumbai) से टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (telecommunication engineering) की पढ़ाई की।

    कैरियर, (Carrer)!

    वैसे तो रवि दुबे मुंबई दूरसंचार इंजीनियरिंग करने आए थे लेकिन उन्होंने इंजीनियरिंग करते-करते मॉडलिंग करना भी शुरू किया रवि दुबे ने अपने करियर की शुरुआत स्त्री तेरी दीवानी हो गई टीवी सीरियल से की थी। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। जिसमें सबसे अधिक प्रसिद्ध सीरियल जमाई राजा है इसके साथ ही उन्होंने नच बलिए 5 और खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 में भी भाग लिया है।

    रवि दुबे फिल्म! (Ravi Dubey superhit movie)

    फिल्मों की बात करें तो इन्होंने जट नू चुड़ैल, तीन देव और यू आर माय जान में इन्होंने काम किया है। उनकी आगामी फिल्म रामायण है। इस फिल्म में रणबीर कपूर श्री राम का किरदार निभाएंगे वही रवि उनके छोटे भाई लक्ष्मण जी का किरदार निभाते नजर आएंगे।

    रवि दुबे की गर्लफ्रेंड कौन है, (Who is Ravi Dubey’s girlfriend)?

    डांस रियलिटी शो नच बलिए के दौरान उन्होंने अपनी डांस पार्टनर सरगुन मेहता को प्रपोज किया था इसके बाद साल 2013 में 7 दिसंबर को उन्होंने सरगुन मेहता (sargun Mehta) के साथ शादी किया। सरगुन मेहता मशहूर अभिनेत्री हैं। दोनों एक दूसरे से पहली बार करोल बाग सेट पर मिले थे।

    JHARKHAND WEATHER

    Related articles

    Latest posts