पवन सिंह ऐसा नाम है जो परिचय का मोहताज नहीं है। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार के नाम से जाने जाते हैं। पवन सिंह भारतीय अभिनेता है जो मुख्य रूप से भोजपुरी सिनेमा में काम करते हैं। पवन सिंह एक अभिनेता ही नहीं बल्कि एक सुपरस्टार सिंगर भी है इन्होंने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी इंडस्ट्री में भोजपुरी गाने से की थी। पवन सिंह का पहला हिट सॉन्ग लॉलीपॉप लागेलू है इस गाने ने पवन सिंह को रातों-रात स्टार बना दिया। इस आर्टिकल में पवन सिंह से संबंधित हर प्रकार की जानकारी साझा की गई है अतः आप इसे अंत तक जरूर पढ़ें।
यह भी पढ़े :
- अक्टूबर माह में आने वाले सभी त्योहारों की सूची
- Online Pooja Items: ऑनलाइन पूजा सामग्री कैसे मंगवाए |Online Puja Store |Puja Items |Nandi Emart
- September festival
- नया ट्रैफिक रूल, अब बिना हेलमेट वाले लोगों को नहीं दी जाएगी ग्रीन सिग्नल
- सरकारी ऑफीसर बनते ही पत्नी ने पति को दिया धोखा
आरंभिक जीवन एवं परिवार!
पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी को 1986 में बिहार के आरा शहर के जोघरी गांव में हुआ था। उनकी माता का नाम प्रतिमा सिंह एवं पिता का नाम रामशंकर सिंह है। पवन सिंह की एक बहन है जिनका नाम माला सिंह है एवं उनके तीन भाई हैं।
शिक्षा!
पवन सिंह की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा कोलकाता से प्राप्त की इसके बाद वे आरा आकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी किए। इन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई आरा के एस एन के हाई स्कूल से पूरी किए हैं। इसके बाद उन्होंने स्नातक की पढ़ाई आरा के महाराजा कॉलेज से पूरी किए। पवन सिंह की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो वे ग्रेजुएट है।
पवन सिंह की करियर!
पवन सिंह मध्यम परिवार से बिलॉन्ग करते थे इनके लिए एक्टर बनना आसान नहीं था फिर भी इन्होंने कड़ी मेहनत कर आज इस मुकाम तक पहुंचे। पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी इंडस्ट्री में गानों से की थी इनके पहले गाने की बात करें तो पहली एल्बम सॉन्ग ओढनिया वाली थी। शुरुआत में पवन सिंह एल्बम सॉन्ग ही गाया करते थे उनकी पहली सॉन्ग ओढनिया वाली वर्ष 1997 में आई थी जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया इनके आवाज के सभी दीवाने बन गए। एल्बम सॉन्ग गाने से उनकी कुछ पहचान बनी जिसके बाद इन्हें भोजपुरी फिल्मों में एक्टिंग करने का मौका दिया गया। उनकी पहली फिल्म रंगली चुनरिया तोहरे नाम से थी जो वर्ष 2007 में आई थी। प्रदर्शन अच्छा रहने के कारण इन्हें और भी भोजपुरी फिल्मों में काम मिलने लगा। पवन सिंह तब लोगों के बीच पॉपुलर हुए जब उनकी सॉन्ग लॉलीपॉप लागेलू दर्शकों के बीच आई थी इस गाने ने पवन सिंह को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। पवन सिंह ने अब तक लगभग भोजपुरी के 100 फिल्म में बतौर अभिनेता का काम किए हैं और अब तक लगभग 200 एल्बम सॉन्ग गा चुके हैं जिसे लोग बेहद पसंद करते हैं। पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगे अभिनेता के रूप में जाना जाता है।
पवन सिंह अफेयर्स!
फिल्मी दुनिया में आने के बाद पवन सिंह की अफेयर्स कई महिलाओं के साथ चला था। उनकी पहली गर्लफ्रेंड नीलम सिंह थी जिनसे बाद में इन्होंने विवाह भी किया , लेकिन विवाह के बाद नीलम सिंह ने सुसाइड कर लिया था। नीलम सिंह की सुसाइड करने के बाद पवन सिंह ने उत्तर प्रदेश की ज्योति सिंह से दूसरी शादी की। ज्योति सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस हैं।
हालांकि बहुत से लोगों का मानना है कि अक्षरा सिंह भी पवन सिंह की पत्नी हैं जबकि अक्षरा पवन सिंह की ऑन स्क्रीन गर्लफ्रेंड थी।
पवन सिंह की हिट फिल्में!
देवरा बड़ा सतावेला
भोजपुरिया राजा
सत्या
तबाडाला
क्रैक फाइटर
मैने उनको सजन चुन लिया
वांटेड
शेर सिंह
सरकार राज
धड़कन
त्रिदेव
लोहा पहलवान
पवन सिंह की हिट गाने!
लॉलीपॉप लागेलु
खेसारी लाल के याद आवे
पांचे के नाचे अहिआ
कमरिया हिला रही है
भोजपुरिया राजा
सरकार राज
सानिया मिर्जा