आज के समय में जन्म प्रमाण पत्र एक ऐसा दस्तावेज बन चुका है जिसके बिना कई सारे कामों में रुकावट आ जाती है इसे बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं लेकिन हम आपको ऐसा उपाय बताने वाले हैं जिससे आप आसानी से घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र बना सकते हैं.
जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल
वैसे तो जन्म प्रमाण पत्र अपनी जन्म तारीख और स्थान को प्रमाणित करने के लिए बनाया जाता है लेकिन अभी के समय में सरकारी और गैर सरकारी कार्यों के लिए भी यह अनिवार्य हो गया है स्कूल में एडमिशन, पासपोर्ट, वीजा, सरकारी नौकरी या बैंकिंग जैसे सेवाओं मूवी जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ रही है.
जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज
जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज होना आवश्यक है जिसमें अस्पताल द्वारा जारी किया गया जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, माता-पिता का वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, इमेल आईडी और फोन नंबर उपलब्ध होने के बाद ही आप जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन कर सकते हैं.
जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए जरूरी नियम
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको भारत का नागरिक होना अनिवार्य हैऔर आप जिस जगह का जन्म प्रमाण पत्र बना रहे हैं वहां का स्थाई निवासी भी होना चाहिए, जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए जन्म के 21 दिनों के अंदर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया निशुल्क रहती है, अगर आप जन्म प्रमाण पत्र बाद में बनाते हैं तो आपको अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं ?
जैन प्रमाण पत्र बनाने के लिए अपने राज्य के सरकारी पोर्टल पर जाएं और रजिस्ट्रेशन करें उसके बाद अपना नाम पता जन्म तिथि स्थान और दी गई सभी जानकारी सही से भरे उसके बाद लोगों और पासवर्ड मिल जाएगा और उसे लॉगिन पासवर्ड से लॉगिन करके अप्लाई फॉर बर्थ रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और सरकार के पोर्टल द्वारा मांगी गई सभी जानकारी को सही-सही भरे अगर आपकी जानकारी सही पाई जाती है तो सत्यापन के बाद आपका जन्म प्रमाण पत्र ईमेल के द्वारा भेज दिया जाएगा









