Sunday, March 23, 2025
HomeभारतSini Shetty biography: मिस इंडिया सिनी शेट्टी प्रियंका चोपड़ा को मानती है...

Sini Shetty biography: मिस इंडिया सिनी शेट्टी प्रियंका चोपड़ा को मानती है अपना इंस्पिरेशन!

सिनी शेट्टी भारतीय सौंदर्य प्रतियोगिता की खिताब धारक हैं इन्हें फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का ताज पहनाया गया था। सिनी शेट्टी भारतीय सौंदर्य प्रतियोगिता की खिताब धारक के साथ-साथ एक्ट्रेस, मॉडल एवं भरतनाट्यम डांसर भी हैं। साल 2024 में मिस वर्ल्ड के लिए भारत की ओर से नेतृत्व करने को लेकर सिनी शेट्टी लाइमलाइट में बनी हुई हैं सब कोई जानना चाह रहा है कि आखिर यह सिनी शेट्टी है कौन? अगर अभी जानना चाह रहे हैं कि यह कौन है तो चलिए मैं आपको बताता हूं।

आरंभिक जीवन एवं शिक्षा!

सिनी शेट्टी का पूरा नाम सिनी सदानंद शेट्टी है। इनका जन्म मुंबई महाराष्ट्र में 2001 में हुआ था। इनके पिता का नाम मिस्टर सदानंद एवं माता का नाम हेमा शेट्टी है। उन्होंने अपनी आरंभिक शिक्षा घाटकोपर, मुंबई में सेंट डोमिनिक सेवियो विद्यालय से की, उसके बाद हायर एजुकेशन के लिए मुंबई में एसके सोमैया कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स में दाखिला लिया। जहां से उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

सिनी शेट्टी करियर!

इन्होंने 4 साल की उम्र से ही डांस सीखना शुरू कर दिया था। इन्हें बचपन से ही एक्टिंग, डांसिंग और मॉडलिंग का शौक था। इन्होंने हाल ही में मॉडलिंग करियर की शुरूआत किया मॉडलिंग से इन्हें काफी इनकम आता है। उनकी कुल नेटवर्थ 31 लाख है। अपनी मॉडलिंग करियर में यह प्रियंका चोपड़ा को अपना इंस्पिरेशन मानती हैं। यह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

साल 2022 में इन्होंने फेमिनी मिस इंडिया का 2022 क्राउन जीता था। 2024 में आयोजित हुए 71 वें मिस वर्ल्ड में सिनी शेट्टी टॉप आठ में जगह बनाने के बाद बाहर हो गईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments