Sunday, March 23, 2025
HomeभारतLok Sabha Chunav 2024: पहली बार अरविंद केजरीवाल गठबंधन पार्टी के लिए...

Lok Sabha Chunav 2024: पहली बार अरविंद केजरीवाल गठबंधन पार्टी के लिए कर रहें चुनावी प्रचार

Arvind Kejriwal: ऐसा पहली बार हो हुआ है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने गठबंधन की पार्टियों के लिए प्रचार किया। अरविंद केजरीवाल खुद की पार्टी आम आदमी पार्टी के लिए ही मुख्य रूप से प्रचार प्रसार करते थे लेकिन आज अरविंद केजरीवाल कांग्रेस पार्टी के लिए चुनावी प्रचार प्रसार हेतु दिल्ली का दौरा कर रहे हैं।

यह भी पढ़े :

चुनाव जीतने का किया जा रहा दावा

आम आदमी पार्टी (aam aadmi Party) ने कांग्रेस (Congress) के साथ गठबंधन तो की ही उन्होंने अपना झंडा भी उनके साथ जोड़ दिया है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों पार्टी के नेताओं ने रोड शो कर लोगों से वोट की अपील की, बता दें कि आज दिल्ली के जहांगीरपुरी (jahangirpuri) में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) चुनावी प्रचार प्रसार हेतु पहुंचे थे उनके स्वागत के लिए जहांगीरपुर में लोगों का सैलाब लगा हुआ है। लोगों के भीड़ को देख कार्यकर्ताओं ने चुनाव जीतने का दावा किया है।

51 दिनों के बाद जेल से बाहर आए केजरीवाल

बता दें कि उत्तरी पूर्वी लोकसभा में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar), उत्तरी पश्चिमी लोकसभा में उदित राज (Udit Raj) और चांदनी चौक में जेपी अग्रवाल (JP Agrawal) प्रत्याशी हैं इन्हीं तीन उम्मीदवारों के लिए अरविंद केजरीवाल ने लोगों से वोट की अपील की।

ज्ञात हो की शराब घोटाले मामले में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) 51 दिनों से जेल में कैद थे लेकिन उन्हें चुनावी प्रचार प्रसार के लिए जमानत मिल चुकी है जिसका वह पूरा उपयोग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments