Sunday, March 23, 2025
Homeभारतझारखण्डरांची में भाजपा का आक्रोश रैली में उलझे पुलिस और कार्यकर्ता हुआ...

रांची में भाजपा का आक्रोश रैली में उलझे पुलिस और कार्यकर्ता हुआ विस्फोट (BJP’s anger in Ranchi,)

झारखंड विधानसभा के चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो चुका है सियासी गलियारे में हलचल तेज होता जा रहा है ,ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा आक्रोश रैली का आयोजन रखा गया हालाकि भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प  देखने को मिला क्योंकि कार्यकर्ताओं सीएम आवास की तरफ बढ़ रहे थे और पुलिस उन्हें रोकने में लगी थी।

झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार के दिन मोराबादी मैदान भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस आपस में उलझ गए , खबर है कि मोराबादी मैदान में भाजपा की आक्रोश रैली के दौरान पुलिस ने उन पर आंसू गैस दागे इस पर भाजपा कार्यकर्ता और भड़क उठे , सूत्रों के हवाले से पता चला है कि भाजपा कार्यकर्ताओं में से किसी को गोली भी लगी है साथ ही विस्फोट की आवाज भी सुनाई दी थी आवाज सुनकर वहां के लोग भागते दिखे। 

दरअसल मामला ये है कि रांची की मोराबादी मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकाली थी जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मंच पर थे उनके साथ में राज्य मंत्री संजय सेठ और सीता सोरेन भी उपस्थित थी , कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं मुख्यमंत्री आवास की ओर प्रदर्शन के लिए जाने लगे पुलिस इन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई थी , इसी बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जबरदस्त झड़प हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments