खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं। ये अभिनेता के साथ-साथ सिंगर , डांसर एवं मॉडल भी हैं। खेसारी लाल यादव मुख्य रूप से भोजपुरी सिनेमा में काम करते हैं खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघन कुमार यादव है लेकिन इनका पेशेवर नाम खेसारी लाल यादव है। इन्हें भोजपुरी सिनेमा में सफलता एल्बम सॉन्ग माल भेटाई मेला में से मिली इस गाने को गाने के बाद खेसारी लाल यादव यूपी , बिहार झारखंड के साथ-साथ पूरे देश में पॉपुलर हो गए।
यह भी पढ़े:
- दलित लड़की के साथ मुस्लिम ने किया जबरन 2 महीने तक गैंगरेप
- Aurangabad News: रफीगंज में 16 वर्षीय युक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
- IIT Baba गांजा बेचते हुए पकड़े गए, वायरल हो रही है वीडियो
- Bihar News: चाय में नसीले पदार्थ मिलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी के पास पहुंचाई थी चाची
- Jharkhand Vidhan Sabha Election: कांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद की नामांकन रैली, स्वयं प्रदान कि सूचना
आरंभिक जीवन!
खेसारी लाल यादव का जन्म बिहार के सारण जिले के धनाड़ी गांव में 15 मार्च 1986 को हुआ था। खेसारी लाल को बचपन से ही गाना गाने का शौक था यह बचपन से ही गाना गाते थे। ये अपने गांव में होने वाले रामायण महाभारत में गाना गाया करते थे। इनके पिता का नाम मंगरु यादव है इनके तीन भाई हैं। इन्होंने अपनी पढ़ाई महेंद्र संस्कृत प्राथमिक सह माध्यमिक स्कूल से पूरी की।
खेसारी लाल सिंगिंग करियर!
खेसारी लाल शुरू से ही अच्छे गायक के साथ-साथ अच्छे डांसर भी हैं। खेसारी लाल यादव मध्य वर्गीय परिवार से थे। भोजपुरी जगत में अपना स्थान बनाना उनके लिए आसान नहीं था लेकिन इन्होंने अपना हंड्रेड परसेंट दिया जिस वजह से आज इन्हें पूरी दुनिया जानती है। खेसारी लाल यादव को सिंगर बनने का शौक था लेकिन उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि यह एल्बम सॉन्ग बना सके इन्होंने पैसे इकट्ठे करने के लिए लिट्टी चोखा बेचा इसके बाद इन्होंने एल्बम सॉन्ग गाना शुरू किया। इन्हें भोजपुरी सिनेमा में सफलता माल भेटाई मेला में मिली। इस गाने को लोगों ने बहुत पसंद किया जिसके बाद खेसारी लाल को बहुत सारे एल्बम सॉन्ग गाने का मौका मिलने लगा।
खेसारी लाल यादव के हिट गाने!
माल भेटई मेला में
सज के सवर के जब आवेलु
ठीक है
कूलर कुर्ती में लगा ला
ए राजा छूटा ता पसीना
तोहरे पायल के बाजे रंगबाज
नाच रे पतरकी नागिन जैसन
जान गईनी हो जान
बलमा बिहार वाला
खेसारी लाल यादव फिल्मी सफर!
भोजपुरी गाना से इन्हें काफी पहचान मिली जिसके बाद इन्हें फिल्म में काम करने का ऑफर मिलने लगा। खेसारी लाल की पहली हिट फिल्म साजन चले ससुराल थी यह उनकी पहली फिल्म थी। इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। इसके बाद खेसारी लाल यादव ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। भोजपुरी सिनेमा में आज इनका नाम दिग्गज सुपरस्टार के साथ जोड़ा जाता है। खेसारी भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म देते हैं और देते रहेंगे।
खेसारी लाल यादव की हिट फिल्में!
साजन चले ससुराल
नागिन
दिल ले गईल ओढाणिया वाली
जान तेरे नाम
सपूत
दूध का कर्ज
संसार
मेहंदी लगा के रखना
दबंग सरकार
दिलवाला
कुली नंबर 786
बदला डायन का
खेसारी लाल यादव की गर्लफ्रेंड कौन है?
कुछ लोगों को लगता है कि खेसारी लाल यादव की गर्लफ्रेंड काजल रघवानी है क्योंकि काजल रघवानी के साथ उनकी बहुत सारी फिल्में है , लेकिन मैं आपको बता दूं कि यह सच नहीं है खेसारी लाल यादव की शादी हो चुकी है इनकी पत्नी का नाम चंदा यादव है। इनके दो बेटे एवं एक बेटी है बेटी का नाम कीर्ति यादव एवं बेटे का नाम ऋषभ यादव और युवराज यादव है।